डूंगरपुर, 14 सितंबर। नगर परिषद डूंगरपुर के 40 वार्डों में पार्षद पद के लिए हुए मतदान की मतगणना सोमवार को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय स्थित मतगणना केंद्र पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।
मतगणना प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान तथा नियुक्त पर्यवेक्षक श्री अशोक कुमार द्वितीय एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र रेगर ने मतगणना कक्ष का सतत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया की बारीकी से मॉनिटरिंग करते हुए अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं प्रक्रिया के अनुरूप पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सतर्कता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहीं। मतगणना कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कार्मिकों ने निर्धारित प्रोटोकॉल एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप कार्य करते हुए मतगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर ने बताया कि नगर परिषद डूंगरपुर में वार्ड नंबर 1 से भारतीय जनता पार्टी के भोपाल सिंह, वार्ड नंबर 2 से भारतीय जनता पार्टी के प्रकाश पंचाल, वार्ड नंबर 3 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के जशुबहेन डोडा, वार्ड नंबर 4 से भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्मी सेवक, वार्ड नंबर 5 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के डायालाल पाटीदार, वार्ड नंबर 6 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के बंशीलाल साद, वार्ड नंबर 7 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के मानशंकर यादव, वार्ड नंबर 8 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के किरण, वार्ड नंबर 9 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के फरीदा बेगम, वार्ड नंबर 10 से रिजवान कुरैशी, वार्ड नंबर 11 से भारतीय जनता पार्टी के माया ननोमा, वार्ड नंबर 12 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के अंसार अहमद खां, वार्ड नंबर 13 से भारतीय जनता पार्टी के धर्मेंद्र कुमार, वार्ड नंबर 14 से भारतीय जनता पार्टी के हंसा देवी, वार्ड नंबर 15 से भारतीय जनता पार्टी के नीता सोमपुरा, वार्ड नंबर 16 से भारतीय जनता पार्टी के मनीष सेवक, वार्ड नंबर 17 से भारतीय आदिवासी पार्टी के मोहम्मद इकबाल, वार्ड नंबर 18 से भारत आदिवासी पार्टी के मोहम्मद शाहीद, वार्ड नंबर 19 से भारतीय आदिवासी पार्टी के शमशाद कुरैशी, वार्ड नंबर 20 से भारतीय जनता पार्टी के शैलेश मेहता, वार्ड नंबर 21 से भारतीय जनता पार्टी के हिमांशु भावसार, वार्ड नंबर 22 से भूपेंद्र पालीवाल, वार्ड नंबर 23 से मनन कलासुआ, वार्ड नंबर 24 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के योगेश कोटडिया, वार्ड नंबर 25 से भारतीय जनता पार्टी के भारतेंद्र आमलिया, वार्ड नंबर 26 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के भरत नागदा, वार्ड नंबर 27 से गणेश लाल, वार्ड नंबर 28 से भारतीय जनता पार्टी के चेतन कुमार खराड़ी, वार्ड नंबर 29 से सुशीला गुप्ता, वार्ड नंबर 30 से सुमित्रा जैन, वार्ड नंबर 31 से निर्दलीय सुनील जैन, वार्ड नंबर 32 से भारतीय जनता पार्टी के अनिल, वार्ड नंबर 33 से वर्षा चौबीसा, वार्ड नंबर 34 से प्रभु लाल पटेल, वार्ड नंबर 35 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के गौरव कंसारा, वार्ड नंबर 36 से भारतीय जनता पार्टी से माया सुथार, वार्ड नंबर 37 से प्रभु पंड्या, वार्ड नंबर 38 से सूर्य सिंह शक्तावत, वार्ड नंबर 39 से खुशबू चौहान, वार्ड नंबर 40 से बिना लबाना ने जीत दर्ज की है। नगर परिषद डूंगरपुर के 40 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा ने सर्वाधिक 24 वार्डो में जीत दर्ज है, जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस ने 12 वार्डो में हासिल की है वही 3 वार्डो भारतीय आदिवासी पार्टी एवं 1 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है ।
रिटर्निंग अधिकारी नगरपालिका सागवाड़ा सुबोध सिंह चारण ने बताया कि मतगणना के दौरान नगर पालिका सागवाड़ा में 35 वार्डों के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनर्वास कॉलोनी में मतगणना संपन्न हुई। वार्ड नंबर 1 से भारतीय जनता पार्टी के संगीता, वार्ड नंबर 2 से भारतीय जनता पार्टी के फरजाना खान, वार्ड नंबर 3 से भारतीय जनता पार्टी के हेमा आहारी, वार्ड नंबर 4 से भारतीय जनता पार्टी के योगेश कुमार जैन, वार्ड नंबर 5 से भारतीय जनता पार्टी के कोकिला कलाल, वार्ड नंबर 6 से भारतीय जनता पार्टी के रीना, वार्ड नंबर 7 से भारतीय जनता पार्टी के कृष्ण सिंह, वार्ड नंबर 8 से भारतीय आदिवासी पार्टी के निलेश आहारी, वार्ड नंबर 9 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के शायर हुसैन, वार्ड नंबर 10 से भारतीय जनता पार्टी के ऐश्वर्या खटीक, वार्ड नंबर 11 से भारतीय जनता पार्टी के श्रद्धा पचाल, वार्ड नंबर 12 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के नूर अहमद घांची, वार्ड नंबर 13 से भारतीय जनता पार्टी के पंकज सोमपुरा, वार्ड नंबर 14 से भारतीय जनता पार्टी के पूर्णिमा कुम्हार, वार्ड नंबर 15 से भारतीय जनता पार्टी के कपिल आहारी, वार्ड नंबर 16 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के जवाल उर्फ जबास, वार्ड नंबर 17 से भारतीय जनता पार्टी के किशोर कुमार, वार्ड नंबर 18 से भारतीय जनता पार्टी के विष्णु, वार्ड नंबर 19 से भारतीय जनता पार्टी के निर्मला, वार्ड नंबर 20 से भारतीय जनता पार्टी के निमेश कुमार जैन, वार्ड नंबर 21 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के मुन्ना भाई, वार्ड नंबर 22 से भारतीय जनता पार्टी के कुतुबुद्दीन कोठी, वार्ड नंबर 23 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के भूमिका पंचाल, वार्ड नंबर 24 से भारतीय जनता पार्टी के रमीज, वार्ड नंबर 25 से भारतीय जनता पार्टी के प्रकाश, वार्ड नंबर 26 से भारतीय जनता पार्टी के मुकेश यादव, वार्ड नंबर 27 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के भावेश , वार्ड नंबर 28 से भारतीय जनता पार्टी के माया, वार्ड नंबर 29 से भारतीय आदिवासी पार्टी के अनिल मकवाणा, वार्ड नंबर 30 से भारतीय आदिवासी पार्टी के शैलेश कटारा, वार्ड नंबर 31 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के भावेश, वार्ड नंबर 32 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के डायालाल पाटीदार, वार्ड नंबर 33 से भारतीय जनता पार्टी के आशा, वार्ड नंबर 34 से भारतीय जनता पार्टी के मांगीलाल, वार्ड नंबर 35 से भारतीय आदिवासी पार्टी के अनिल भागरिया ने जीत दर्ज की। नगर पालिका सागवाड़ा के 35 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा ने सर्वाधिक 23 वार्डों में जीत हासिल की है। जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस ने 8 वार्डों में जीत हासिल की है । वही 4 वार्डों में भारतीय आदिवासी पार्टी ने जीत हासिल की है।
नगर परिषद डूंगरपुर के 40 एवं नगरपालिका सागवाड़ा के 35 वार्डों की मतगणना शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न
