कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुई मतगणना

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

नगरीय निकाय चुनाव – 2026

उदयपुर, 14 सितम्बर। नगरीय निकाय चुनाव – 2026 के तहत उदयपुर जिले की नगर निकायों में दो चरणों में हुए मतदान के बाद सोमवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मतगणना हुई। मतगणना को लेकर राजनैतिक दलांे के पदाधिकारियों और आमजन में खासा उत्साह नजर आया।

उदयपुर नगर निगम की मतगणना राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में 5 कक्षों में रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में गणना प्रक्रिया पूर्ण की गई। कुल 16 राउण्ड में नगर निगम के 80 वार्डों के परिणामजारी किए गए। गणना स्थल पर व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन के निर्देशन में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

वार्ड वार परिणाम
वार्ड संख्या 1 में इंडियन नेशनल काँग्रेस के संजय शर्मा 2,476 मत पाकर विजयी रहे। भारतीय जनता पार्टी के दीपक शर्मा को 2,174 मत तथा निर्दलीय खुशवन्त शर्मा को 21 मत मिले।31 मत नोटा को मिले।
वार्ड 2 में काँग्रेस प्रत्याशी हर्ष वर्धन सिंह केलावत ने 1,691 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। भाजपा के लक्ष्मण माली को 1,237 मत तथा निर्दलीय प्रतापसिंह खारीवाल को 347 मत मिले। नोटा को 29 वोट प्राप्त हुए।
वार्ड 3 में काँग्रेस के अरूण टाक 1,623 वोट हासिल कर विजयी घोषित हुए। भाजपा केगिरीश श्रीमाली को 1,341 और निर्दलीय भुपेन्द्र जीनगर को 1,224 वोट मिले।50 मत नोटा के खाते में गए।
वार्ड 4 में काँग्रेस की स्हेलता टांक 1,526 मत लेकर विजेता बनीं। भाजपा की संध्या सेठी को 1,478 मत मिले। 65 मत नोटा को प्राप्त हुए।
वार्ड 5 में भाजपा के आकाश जैन (वागरेचा) ने 1,725 मत पाकर जीत दर्ज की। काँग्रेस के रवि सुखवाल को 1,675 मत मिले। नोटा को 52 मत मिले।
वार्ड संख्या 6 में काँग्रेस के अजित सिंह चौधरी 1,857 मत हासिल कर विजयी रहे। भाजपा के दलपत सोनी को 786 वोट मिले, जबकि नोटा को 51 मत प्राप्त हुए
वार्ड संख्या 7 में काँग्रेस के शंकर चन्देल ने 2,319 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। भाजपा के गजेन्द्र चौहान को 1,812 मत प्राप्त हुए। नोटा को 56 मत मिले।
वार्ड 8 में काँग्रेस प्रत्याशी रूखसार खान ने 2,607 वोट पाकरजीत दर्ज की। भाजपा की शमा परवीन को 921, निर्दलीय कौसर परवीन को 82 तथा भारत आदिवासी पार्टी की नाजमीन को 47 मत मिले। नोटा को 42 वोट मिले।
वार्ड संख्या 9 में काँग्रेस के हर्ष पंवार 3,028 मत लेकर विजयी रहे। भाजपा की मीना बन्धु को 1,059 मत तथा निर्दलीय हेम शंकर यादव को 106 मत मिले। नोटा को 29 मत प्राप्त हुए।
वार्ड संख्या 10 में भाजपा के सतीश शर्मा 1,430 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। भारत आदिवासी पार्टी के साकिब खान ने 1,243 मत और काँग्रेस के राजेन्द्र शर्मा ने 647 मत हासिल किए। नोटा को 26 मत मिले ।
वार्ड संख्या 11 में निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश बोराणा ने 1,518 वोट पाकरजीत दर्ज की। काँग्रेस के धर्मेश प्रजापत को 957, भाजपा के भंवर लाल गायरी को 907 और निर्दलीय जगदीश पुरी गोस्वामी को 527 वोट मिले। नोटा के खाते में 41 वोटगए।
वार्ड संख्या 12 में भाजपा के बाबू लाल नागोरी 1,798 मत पाकर विजयी हुए। भारत आदिवासी पार्टी के मुजफ्फर हुसैन को 1,352 मत, काँग्रेस के यशवन्त जोशी को 774 मत, निर्दलीय यशवंत सावरियाँ को 144 मत, बहुजन समाज पार्टी के जितेन्द्र जोशी को 99 मत, निर्दलीय यतैन्द्र दाधीच को 58 मत और निर्दलीय हितेश कोठारी को 13 मत मिले। नोटा को 31 वोटप्राप्त हुए।
वार्ड संख्या 13 में भाजपा की रतन बाई 1,998 मत हासिल कर विजयी रहीं। काँग्रेस की उषा गमेती को 961 मत तथा भारत आदिवासी पार्टी की संतोष कटारा को 61 मत मिले। नोटा को 77 मत प्राप्तहुए।
वार्ड संख्या 14 में भाजपा के शंकरलाल कसारा 1,752 मत लेकर विजेता बने। काँग्रेस के सिद्धार्थ सोनी को 1,244 मत तथा निर्दलीय विजय शंकर कुमावत को 609 मत मिले। नोटा को 59 वोट मिले।
वार्ड संख्या 15 में काँग्रेस के प्रतीक नागर 1,673 मत पाकर चुनाव जीते। भाजपा के कैलाश चन्द्र सोनी को 1,492 वोट और निर्दलीय यशवन्त कुमार वैष्णव को 13 वोट मिले। नोटा को 31 मत प्राप्त हुए ।
वार्ड संख्या 16 में भाजपा की सुमित्रा नागदा 1,942 मत लेकर विजयी हुईं। काँग्रेस की राममूर्ति धाभाई को 1,363 मत और निर्दलीय मंजु कुँवर राठौड को 100 मत मिले। नोटा के पक्ष में 53 वोट गिरे।
वार्ड संख्या 17 में काँग्रेस की डॉ. पूनम कुंवर 2,099 वोट प्राप्त कर चुनाव जीतीं। भाजपा की मीना चौहान को 1,594 वोट मिले। नोटा को 53 मत प्राप्त हुए।
वार्ड संख्या 18 में  भाजपा के कुलदीप मेहता 1,475 मत पाकर विजयी घोषित हुए। काँग्रेस के मितेश वैष्णव को 1,416 मत मिले। नोटा को 36 मत मिले।
वार्ड संख्या 19 में भाजपा के कुंदन चौहान ने 2,634 मत हासिल कर जीत दर्ज की। काँग्रेस के राघव चपलोत को 522 मत मिले। नोटा के खाते में 47 वोट गए।
वार्ड संख्या 20 में काँग्रेस प्रत्याशी साजिद खान 3,635 मत प्राप्त कर विजयी रहे। भाजपा के मोहम्मद शफीक को 845 मत मिले। नोटा को 72 मत प्राप्त हुए।
वार्ड संख्या 21 में कांग्रेस के राहुल माली 1,863 मत हासिल कर विजयी रहे। भाजपा के भेरू लाल भोई को 1,803 मत मिले। नोटा के खाते में 101 वोट गए।
वार्ड संख्या 22 में काँग्रेस के हिदायत तुल्ला 1,848 वोट पाकर चुनाव जीते। भाजपा के हरिश कुमावत को 1,387 वोट मिले। नोटा को 45 मत मिले।
वार्ड संख्या 23 में भाजपा के मनोज साहु 1,416 मत पाकर विजयी हुए। काँग्रेस के चेतन लौहार को 1,324 मत मिले। नोटा को 48 वोट प्राप्त हुए।
वार्ड संख्या 24 में भाजपा के पारस सिंघवी ने 2,449 मत हासिल कर जीत दर्ज की। कांग्रेस की दीपिका कुमावत को 769 मत मिले। नोटा को 62 मत मिले।
वार्ड संख्या 25 में भाजपा के लोकेश साहु 1,839 मत लेकर चुनाव जीते। काँग्रेस की डॉ. नेहा कुमावत को 1,807 मत और आम आदमी पार्टी के दौलत राम साहु को 51 मत मिले। नोटा को 46 वोट प्राप्तहुए।
वार्ड 26 में भाजपा के राजेन्द्र परिहार 1,057 वोट हासिल कर विजयी रहे। काँग्रेस के राजेश कुमार खत्री को 661 वोट मिले। नोटा को 20 मत मिले ।
वार्ड 27 में भाजपा की निधि गोधा 2,309 मत पाकरविजयी बनीं। काँग्रेस की रीतु मेहता को 775 मत मिले। नोटा को 68 वोट मिले।
वार्ड 28 में भाजपा के विजय आहुजा 1,833 मत प्राप्त कर चुनाव जीते। काँग्रेस की महिमा चुग को 925 वोट मिले। नोटा के पक्ष में 40 मत पड़े।
वार्ड 29 में भाजपा के वैभव भंडारी 2,190 मत पाकर विजयी घोषित हुए। काँग्रेस की नीना अग्रवाल को 1,035 मत मिले। नोटा के खाते में 59 वोट गए।
वार्ड संख्या 30 में काँग्रेस के रोहित मेघवाल ने 2,552 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। भाजपा की माधुरी राठौड़ को 760 मत तथा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (मार्क्ससिस्ट) की रानू सालवी को 153 मत मिले। नोटा को 46 मत मिले ।
वार्ड संख्या 31 में काँग्रेस की हीना कोसर बानो पठान 1,922 मत हासिल कर विजयी रहीं। निर्दलीय रूबीना फारूख कुरैशी ने 1,182 मत हासिल किए, वहीं भाजपा की नसरीन बानो को 443 मत, सीपीआई (एम) की मुस्कान राही को 138 मत और निर्दलीय साजीदा को 28 मत मिले। नोटा को 13 वोट प्राप्त हुए।
वार्ड 32 में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (मार्क्ससिस्ट) के राजेन्द्र वसीटा 1,231 मत पाकर चुनाव जीते। भाजपा के कमलेश सालवी को 1,033 मत और काँग्रेस के लोकेश मेघवाल को 310 मत मिले। नोटा को 29 मत मिले।
वार्ड 33 में भाजपा के जतिन श्रीमाली 1,940 वोट पाकर विजयी घोषित हुए। काँग्रेस के दीपक जैन को 798 वोट मिले। नोटा के पक्ष में 71 मत पड़े।
वार्ड 34 में भाजपा की अलका गुर्जर 1,620 मत प्राप्त कर विजयी रहीं। निर्दलीय सज्जन कुंवर को 966 वोट तथा काँग्रेस की प्रेरणा सुहालका को 489 वोट मिले। नोटा के खाते में 69 मत गए।
वार्ड संख्या 35 में भाजपा की मिनल कंथालिया 2,443 वोट हासिल करजीतीं। काँग्रेस की शालिनी पाराशर को 614 वोट मिले। नोटा को 103 वोट मिले।
वार्ड संख्या 36 में भाजपा की डिम्पल कुंवर 1,793 मत लेकर विजयी रहीं। काँग्रेस की अनु मेघवाल को 631 मत मिले। नोटा के खाते में 90 मत गए।
वार्ड 37 में काँग्रेस के लक्ष्मी नारायण मेघवाल 1,725 वोट पाकर विजयी घोषित हुए। भाजपा के प्रकाश मेघवाल को 1,362 वोट मिले। नोटा को 40 मत प्राप्त हुए।
वार्ड 38 में काँग्रेस की मीना बानो 3,029 मत हासिल कर विजयी बनीं। भाजपा की प्रज्ञा पाटीदार को 1,114 मत मिले। नोटा को 62 मत मिले।
वार्ड संख्या 39 में भाजपा के जितेन्द्र सिंह शक्तावत 1,925 मत पाकर चुनाव जीते। काँग्रेस के अनिल जोशी को 1,042 मत प्राप्त हुए। नोटा के पक्ष में 60 वोट पड़े।
वार्ड में 40 भाजपा की सुमन अग्रवाल 1,745 मत लेकर विजयी रहीं। काँग्रेस की दीपिका भोजक को 908 मत मिले। नोटा को 92 वोट प्राप्त हुए।
वार्ड संख्या 41 में भाजपा के सोहन लाल गमेती 2,601 मत पाकर विजयी रहे। काँग्रेस के मेघराज को 2,239 मत और भारत आदिवासी पार्टी के चमन लाल को 507 मत मिले। नोटा को 72 वोट प्राप्तहुए।
वार्ड संख्या 42 में काँग्रेस की खुशी गमेती 3,203 वोट प्राप्त कर विजयी घोषित हुईं। भाजपा की लीला गमेती को 2,523 वोट और भारत आदिवासी पार्टी की हेमलता गमेती को 206 वोट मिले। नोटा के खाते में 106 मत गए।
वार्ड 43 में कांग्रेस के शंकरलाल गमेती 2383 मत प्राप्त कर विजय हुए। भाजपा के रमेशचंद्र गमेती को 2193 और भारत आदिवासी पार्टी के शांतिलाल गमेती को 258 मत मिले। नोटा के खाते में 79 मत गए।
वार्ड में 44 भाजपा के आशीष कोठारी 1,452 मत पाकर विजयी हुए। काँग्रेस के दिनेश चन्द्र चौबीसा को 1,262 मत मिले। नोटा को 42 मत प्राप्त हुए।
वार्ड संख्या 45 में भाजपा के दिनेश चन्द्र भट्ट 1,540 मत लेकर विजयी रहे। निर्दलीय तारा देवी चौधरी ने 1,043 मत हासिल कर दूसरा स्थान पाया, जबकि काँग्रेस के पंकज सुखवाल को 746 मत मिले। नोटा को 80 वोट मिले ।
वार्ड 46 में भाजपा के तिलक मेनारिया 1,970 वोट लेकर चुनाव जीते। काँग्रेस के कुलदीप माली को 1,369 वोट मिले। नोटा के पक्ष में 65 वोट पड़े।
वार्ड 47 में भाजपा की लता नायक 1,206 मत पाकर चुनाव जीतीं। काँग्रेस की शान्ता देवी बारोलीया को 954 मत मिले। नोटा को 46 वोट प्राप्त हुए।
वार्ड 48 में भाजपा के महेश पुरी गोस्वामी 2,669 मत हासिल कर विजयी रहे। काँग्रेस के नानालाल सुथार को 1,195 मत मिले। नोटा के खाते में 86 मत गए।
वार्ड 49 में भाजपा के दीपक नागदा 2,037 वोट हासिल कर चुनाव जीते। काँग्रेस के श्याम सुन्दर गुर्जर को 1,664 वोट मिले। नोटा को 56 मत मिले।
वार्ड 50 में भाजपा के किरण कुमार जैन 2,023 मत पाकर विजयी घोषित हुए। काँग्रेस के युवराज सिंह झाला को 1,471 मत मिले। नोटा को 87 वोट मिले ।
वार्ड 51 में भाजपा के प्रमोद सामर 2,158 मत पाकर विजयी रहे। काँग्रेस के गजेन्द्र सिंह शक्तावत को 792 मत, निर्दलीय दीपक चौधरी को 162 मत तथा निर्दलीय सुशील कुमार को 153 मत मिले। नोटा के पक्ष में 56 वोट पड़े ।
वार्ड 52 में भाजपा की तारा सुहालका 2693 मत प्राप्त कर विजयी रही। कांग्रेस की वनीता चौरडिया को 941 मत मिले। नोटा के खाते में 66 मत गए।
वार्ड 53 में भाजपा के यशवन्त 1,609 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। काँग्रेस के मनोज कुमार भराड़िया को 1,211 मत तथा बसपा के लक्ष्मण को 12 मत मिले। नोटा को 54 मत प्राप्त हुए।
वार्ड 54 में भाजपा के राजेन्द्र गखरेजा 1,158 वोट लेकर विजयी रहे। निर्दलीय देवेन्द्र कुमार माली ने 953 वोट हासिल किए, काँग्रेस के अमित श्रीवास्तव को 562 वोट तथा निर्दलीय हार्दिक चौरडिया को 414 वोट मिले। नोटा को 32 मत मिले।
वार्ड 55 में भाजपा की विशाखा खवास 1,842 मत पाकर विजयी बनीं। काँग्रेस की जेसिका राव को 590 मत मिले। नोटा को 92 वोट प्राप्त हुए।
वार्ड संख्या 56 में भाजपा के प्रदीप विजयवर्गीय 1,571 मत हासिल कर चुनाव जीते। काँग्रेस की प्रियंका गर्ग को 526 मत और निर्दलीय आशिष सहीवाला को 340 मत प्राप्त हुए। नोटा के खाते में 43 वोट गए।
वार्ड 57 में भाजपा की निर्मला पालीवाल 1,385 वोट लेकर चुनाव जीतीं। काँग्रेस की प्रेम देवी को 1,005 वोट तथा निर्दलीय गीता देवी सुहालका को 443 वोट मिले। नोटा को 63 मतमिले।
वार्ड संख्या 58 में भाजपा की अमिता गौड़ 2,471 मत प्राप्त कर विजयी रहीं। काँग्रेस की मीरा बाई को 1,507 मत और निर्दलीय चन्द्र बिंदु कुवंर साँखला को 113 मत मिले। नोटा के पक्ष में 76 मत गिरे।
वार्ड संख्या 59 में भाजपा की सारिका सालवी 1,048 मत लेकर विजयी घोषित हुईं। काँग्रेस की विनिया सालविया को 722 मत, निर्दलीय कंकू बाई कालबेलिया को 699 मत तथा निर्दलीय अनिता हरिजन को 681 मत मिले। नोटा को 42 वोट मिले।
वार्ड में 60 निर्दलीय प्रत्याशी खुशबु मेहता ने 1,852 मत पाकर जीत हासिल की। भाजपा की सुषमा को 1,158 मत, काँग्रेस की प्रेमलता पालीवाल को 421 मत, निर्दलीय मीरा कुंवर सखी किन्नर को 39 मत और बसपा की पुजा को 9 मत मिले। नोटा को 23 वोट मिले।
वार्ड संख्या 61 में निर्दलीय उम्मीदवार इंदिरा डांगी ने 1,846 मत हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा की लीला डांगी को 1,518 मत, काँग्रेस की सीमा डांगी को 872 मत तथा निर्दलीय दीपिका पटेल को 101 मत मिले। नोटा को 56 वोट प्राप्त हुए।
वार्ड 62 में काँग्रेस की सविता गमेती 2,112 मत पाकर विजयी रहीं। भाजपा की इन्द्रा गमेती को 1,529 मत तथा निर्दलीय मंजू गमेती को 283 मत मिले। नोटा के खाते में 67 वोट गए।
वार्ड 63 में भाजपा के किशोर सिंह देवड़ा 3,025 मत प्राप्त कर भारी मतों से विजयी बने। काँग्रेस के ईश्वर सिंह देवडा को 1,030 मत और निर्दलीय अजय सिंह देवड़ा को 637 मत प्राप्त हुए। नोटा को 46 मत प्राप्तहुए।
वार्ड 64 में भाजपा के अशोक कुमार नागदा 1951 मत प्राप्त कर विजयीरहे। निर्दलीय दीपक व्यास को 1790 एवं कांग्रेस के जोगेंद्रंिसह शक्तावत को 501 मिल मिले। नोटा के खाते में 65 मत गए।
वार्ड 65 में कांग्रेस के किशनलाल भील 2957 मत प्राप्त कर विजयी रहे। भाजपा के नारायणलाल गमेती को 1928, निर्दलीय श्रीपाल मीणा को 64 मत मिले। नोटा को 52 वोट मिले।
वार्ड 66 में भाजपा के उमेश मनवानी 1,638 मत लेकर चुनाव जीते। काँग्रेस के सत्येन्द्र चौधरी को 1,079 मत तथा निर्दलीय संजय को 571 मत मिले। नोटा के पक्ष में 55 मत पडे।
वार्ड 67 में भाजपा की निशा सालवी 1,381 मत पाकर चुनाव जीतीं। काँग्रेस की मैना देवी को 975 मत मिले। नोटा को 55 वोट मिले।
वार्ड 68 में भाजपा की वंदना प्रजापत 2,156 मत पाकर चुनाव जीतीं। काँग्रेस की शेफाली साहू को 1,917 मत मिले। नोटा के पक्ष में 64 वोट पड़े।
वार्ड 69 में भाजपा की रचना शर्मा 2173 मत प्राप्त कर विजय रही। कांग्रेस की किरण पालीवाल को 1350मत मिले। नोटा के खाते में 85 वोट गए।
वार्ड संख्या 70 में भाजपा के विरेन्द्र सिंह सिसोदिया 1,932 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। काँग्रेस की शिप्रा उपाध्याय को 1,297 मत और भारत आदिवासी पार्टी के अरशद अयूब शेख को 574 मत मिले। नोटा के खाते में 56 वोट गए।
वार्ड 71 में भाजपा के योगेश कुमावत 2,212 मत पाकर विजयी हुए। निर्दलीय भेरू लाल सुथार ने 961 मत और काँग्रेस के रामचन्द्र टेलर ने 730 मत हासिल किए। नोटा को 58 मत मिले।
वार्ड 72 में भाजपा के नरेश वैष्णव 2,920 वोट हासिल कर चुनाव जीते। काँग्रेस के डॉ. देवी लाल चौधरी को 1,285 वोट मिले। नोटा को 98 वोट प्राप्त हुए।
वार्ड 73 में काँग्रेस की डॉ. हितांशी शर्मा 2,188 मत हासिल कर विजयी बनीं। भाजपा की लवली जैन को 1,683 मत, निर्दलीय दीपिका सुथार को 209 मत, निर्दलीय स्नेहलता शर्मा को 32 मत और निर्दलीय शमीम बानो को 16 मत मिले। नोटा को 50 वोट मिले।
वार्ड संख्या 74 में भाजपा के पंकज बोराणा ने 3,434 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। काँग्रेस के मिठुलाल डांगी को 953 मत प्राप्त हुए। नोटा को 91 मत मिले ।
वार्ड 75 में भाजपा के महेन्द्र सिंह शेखावत 1,798 मत प्राप्त कर चुनाव जीते। काँग्रेस के तुलसीराम लौहार को 1,747 मत मिले। इसके अलावा निर्दलीय सुरेन्द्र सिंह डुलावत को 218 मत, निर्दलीय मो. शरीफ को 57 मत तथा निर्दलीय मांगी लाल राठौड को 16 मत प्राप्त हुए। नोटा के पक्ष में 46 मत गिरे।
वार्ड 76 में भाजपा की कविता जोशी 2,682 वोट हासिल कर विजयी रहीं। काँग्रेस की इन्द्रा डांगी को 1,981 वोट मिले। नोटा के खाते में 61 मत गए।
वार्ड संख्या 77 में भाजपा के दुर्गा लाल गमेती 2,258 मत हासिल कर चुनाव जीते। काँग्रेस के भीम शंकर भील को 1,221 मत, निर्दलीय इन्दर लाल गमेती को 58 मत तथा बहुजन समाज पार्टी के पप्पु गमेती को 23 मत मिले। नोटा को 73 मत मिले।
वार्ड 78 में भाजपा के अतुल चण्डालिया 2,648 वोट पाकर चुनाव जीते। काँग्रेस के रमेश डांगी को 1,526 वोट मिले। नोटा के पक्ष में 66 मत पड़े।
वार्ड संख्या 79 में काँग्रेस के बाबु लाल गमेती 2,547 मत हासिल कर विजयी घोषित हुए। भाजपा की सन्तोष मीणा को 1,849 मत तथा भारत आदिवासी पार्टी के राम लाल गमेती को 589 मत मिले। नोटा को 90 मत प्राप्त हुए।
वार्ड संख्या 80 में भाजपा के प्रताप सिंह राठौड़ 3,124 मत पाकर विजयी रहे। काँग्रेस के योगेश पुष्करना को 2,268 मत मिले। नोटा के खाते में 79 वोट गए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!