शेषनाग पर विराजेंगे छह भुजाओं वाले मन्नत के राजा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

ब्रह्मा, विष्णु और महेश के त्रिदेव स्वरूप में गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा, आज रात 8.15 बजे होगा ग्रैंड ओपनिंग समारोह
मुंबई से आई 1300 किलो वजनी विशाल प्रतिमा, स्वर्ण आभूषणों से होगा बप्पा का श्रृंगार; पुनेरी ढोल और आतिशबाजी के साथ होगा भव्य स्वागत
उदयपुर। गणेशोत्सव के अवसर पर उदयपुर में मन्नत वाले राजा की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने जा रही है। मुंबई से विशेष रूप से तैयार होकर आई विशाल प्रतिमा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। इस बार मन्नत वाले राजा ब्रह्मा, विष्णु और महेश के त्रिदेव स्वरूप में छह भुजाओं के साथ शेषनाग पर विराजमान होंगे। प्रतिमा की अद्भुत कलाकारी और भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा।
आयोजक नितेश साहू ने बताया कि मन्नत वाले राजा की प्रतिमा मुंबई से विशेष रूप से तैयार करवाकर उदयपुर लाई गई है। लगभग 1300 किलो वजनी इस विशाल प्रतिमा की ऊंचाई और आकर्षक कलाकारी भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजकों के अनुसार प्रतिमा की लागत करीब 3.75 लाख रुपए है। भव्य स्वरूप के कारण इस बार का गणेशोत्सव विशेष रहने की उम्मीद है।
मन्नत वाले राजा की ग्रैंड ओपनिंग सोमवार रात 8.15 बजे आयोजित होगी। समारोह में पुनेरी ढोल की गूंज के साथ गणपति बप्पा के जयकारे लगाए जाएंगे। आतिशबाजी के बीच बप्पा का भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं, भगवान गणेश को स्वर्ण आभूषणों से विशेष रूप से सजाया जाएगा।
आयोजक मंडल ने समस्त गणेश भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मन्नत वाले राजा के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। आयोजकों ने कहा कि भक्तों की उपस्थिति से समारोह की शोभा और बढ़ेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!