उदयपुर। अग्रवाल महासभा जिला ईकाई महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि आज अमावस्या के पावन अवसर पर जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा पशुपति कल्याण परिषद गो शाला बलीचा में गायों को एक ट्रक हरा चारा खिलाया गया। महिला प्रकोष्ठ द्वारा यह पुनीत सेवा कार्य हर माह अमावस्या के दिन किया जाता है।
इस कार्य में मुख्य रूप से वीणा ओमप्रकाश अग्रवाल,दिलीप अग्रवाल,अमिता भंडारी एवं अन्य कई मातृ शक्ति द्वारा अपना योगदान आर्थिक सहयोग दिया जाता है।
आज के इस पुनीत कार्य में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल, महामंत्री रेखा अग्रवाल, घनश्याम मित्तल, किशन लाल गुप्ता, हिम कुमार ऐरन, महिला प्रकोष्ठ की,सरिता बंसल, लीलावती मित्तल, अमिता भंडारी,सहित अनेक महिला प्रकोष्ठ की बहने उपस्थित रही। अंत में गौ शाला सचिव सुमन बॉस द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला महिला प्रकोष्ठ ने गौ शाला में हरा चारा खिलाया
