इस्काॅन मे भक्तो का तांता लगा रहा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

राधाकृष्ण का पंचामृत फूलो से हुआ अभिषेक, कृष्ण लीलाओ से इस्काॅन बच्चो ने मन मोहा, छप्पन भोग धराकर हुई महा आरती
उदयपुर, गंगूकुण्ड स्थित इस्काॅन मन्दिर प्रांगण मे शुक्रवार को प्रात: मंगला आरती से ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान के दर्शन के लिए भीड उमडने लगी धीरे धीरे देर रात तक भक्तो का सैलाब बढता गया। दिनभर हरे राम हरे कृष्ण कीर्तन और फलाहारी प्रसाद बटंता रहा। सायंकाल पूने के श्यामानन्द गौर प्रभु जी ने कृष्ण जन्मोत्सव लीलाओ की कथा सुनाई। भगवान को शोभा यात्रा के रुप मे नाचते गाते मुख्यमचं पर लाये। जहां ब्रह्मचारी वैष्णव ने पंचामृत से तथा पुष्पाभिषेक किया। इस्काॅन बच्चो ने कृष्ण लीलाओ पर आधारित नाटिकाओ और नृत्यो से भक्तो का मन मोह लिया। इससे पूर्व इस्कॉन काउंटर स्टाल्स पर भी खूब आनन्द बरसा, जहां भक्तोने धार्मिक पुस्तक श्रृंगार सामग्री का अवलोकन कर खरीदा। भक्तो ने अपने हाथो से लड्डू गोपाल को झुला, झुलाया। रात बारह बजे पूर्व दस हजार पकवानो का छप्पन भोग धराया गया। महाआरती के सैकड़ो भक्तो ने दर्शन किए।

जन्माष्टमी पर इस्काॅन कोवे पहाड़ियों पर जगमगाया
वृन्दावन गोवर्धन जैसा आनन्द आया,बच्चों के नृत्य नाटिकाओ ने गुदगुदाया,1008 व्यंजनों का महा-भोग धराया

उदयपुर, चिरवा,मोहनपुरा स्थित अरावली पर्वत की चोटी पर बसा इस्कॉन कोवे मंदिर इस वर्ष अत्यंत अनोखे ढंग से दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के लिए सजाया गया। जो साक्षात् वृन्दावन गोवर्धन का अनूठा आभास कराया। सायंकाल 5 बजे से वृन्दावन और गुड़गांव से पधारे मधुमंगल प्रभु एंव असित प्रभु के श्रीमुख से प्रथम हरिनाम संकीर्तन,जन्मोत्सव की कथा पश्चात श्री श्री राधाबिहारी जी का पंचामृत एवं पुष्प अभिषेक हुआ।
युगल सरकार का विशेष झूला उत्सव, मंदिर परिसर में स्थित गोवर्धन की परिक्रमा। भक्तो के हाथो से निर्मित भगवान को 1008 प्रकार के व्यंजनों का महा-भोग अर्पण किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम मे रविवारीय स्कूल के बच्चों द्वारा श्री कृष्ण के मनमोहक नाटक एवं नृत्य प्रस्तुति ने खूब गुदगुदाया। गौरांगस बैंड ने पूरे पर्वत को हरे कृष्ण महामंत्र से गुंजायमान कर दिया। मध्यरात्रि में महा आरती एवं सभी के लिए विशाल प्रसादम की व्यवस्था की गई।
निशुल्क बस सेवा का भक्तो ने लाभ उठा देर रात तक मन्दिर मे आना जाना लगा रहा।
आज शनिवार को नन्दोत्सव एंव इस्काॅन संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद की व्यास पूजा एंव पंचामृत पुष्पाभिषेक किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!