होटल रेजेंटा सेंट्रल में आज होगा विशेष आयोजन
उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) और फिनब्रेला के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘हैप्पी टीचर्स डे’ कार्यक्रम का आयोजन आज शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को शाम 6:30 बजे होटल रेजेंटा सेंट्रल, कोर्ट सर्कल, उदयपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद डिनर का आयोजन भी रखा गया है।
कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 60 शिक्षकों का विशेष सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षकों के योगदान, प्रेरणा, ज्ञान, सार्थक संवाद और फाइनेंशियल डिसिप्लिन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
कार्यक्रम के पोस्टर का लॉन्च सीपीएस स्कूल में पहले ही किया जा चुका है। इस अवसर पर बीसीआई एजुकेशन प्रेसिडेंट अलका शर्मा, बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी, फिनब्रेला के फाउंडर देवेंद्र सिंह करीर, बीसीआई एजुकेशन सेक्रेटरी पूनम राठौड़ और बीसीआई टीम से भूमि त्रिवेदी उपस्थित रहे।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि शिक्षक समाज और देश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फिनब्रेला के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा यह कार्यक्रम शिक्षकों के सम्मान और उनके योगदान को समर्पित है। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 60 शिक्षकों का सम्मान उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का प्रयास है। बीसीआई हमेशा ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और सकारात्मक पहल को आगे बढ़ाने का प्रयास करता है।
बीसीआई एजुकेशन की प्रेसिडेंट अलका शर्मा ने बताया कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का विशेष अवसर है। कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 60 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
फिनब्रेला के फाउंडर देवेंद्र सिंह करीर ने बताया कि फिनब्रेला का उद्देश्य लोगों को बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग और स्मार्ट फाइनेंशियल डिसिप्लिन के प्रति जागरूक करना है। शिक्षक समाज के मार्गदर्शक हैं और उनके सम्मान के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य एवं वित्तीय सुरक्षा पर चर्चा करना भी इस आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
बीसीआई एजुकेशन की सेक्रेटरी पूनम राठौड़ ने बताया कि आयोजन में शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को एक साथ आने, अपने अनुभव साझा करने और नए विचारों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम शिक्षकों के सम्मान के साथ-साथ उनके योगदान को समाज के सामने रेखांकित करने का माध्यम बनेगा।
