फतहनगर-सनवाड़ पालिका चुनाव: 25 वार्डों में 65 प्रत्याशी मैदान में, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

फतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका चुनाव को लेकर तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। निर्वाचन विभाग ने सभी 25 वार्डों से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची (प्ररूप-6) जारी कर दी है। रिटर्निंग अधिकारी हुकम कंवर द्वारा जारी सूची के अनुसार अधिकांश वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से चुनावी समीकरण रोचक हो गए हैं।

वार्डवार प्रत्याशियों की स्थिति इस प्रकार है—

वार्ड 1: नरेश (कांग्रेस), प्रकाश पुरी गोस्वामी (भाजपा)।
वार्ड 2: कृष्णा तेली (भाजपा), सम्पत (कांग्रेस)।
वार्ड 3: बद्रीलाल (कांग्रेस), राजेश कुमार (भाजपा)।
वार्ड 4: दुर्गा देवी (कांग्रेस), प्रियंका (भाजपा), मधु सोनी (निर्दलीय)।
वार्ड 5: बाबूलाल चोपड़ा (भाजपा), मनोहरलाल (कांग्रेस), चंद्रशेखर विजयवर्गीय व निर्मल (निर्दलीय)।
वार्ड 6: मीना जाट (कांग्रेस), सपना कुमारी जाट (भाजपा)।
वार्ड 7: भंवरलाल बैरवा (भाजपा), विनोद (कांग्रेस), अरुण कुमार यादव, लोकेश यादव, विक्रम यादव, सूरज व हेमराज यादव (निर्दलीय)।
वार्ड 8: गीता कुमावत (भाजपा), पुष्पा (कांग्रेस)।
वार्ड 9: नाथूलाल भील (भाजपा), राजूलाल गमेती (कांग्रेस)।
वार्ड 10: किशनलाल (कांग्रेस), पप्पूलाल गमेती (भाजपा)।
वार्ड 11: वरदी शंकर बुनकर (कांग्रेस), सचिन खटीक (भाजपा), राजकुमार यादव (निर्दलीय)।
वार्ड 12: रोहित (भाजपा), लक्ष्मीलाल जैन (कांग्रेस), जाकीर व भगवती लाल (निर्दलीय)।
वार्ड 13: किशनलाल (कांग्रेस), हरिशचन्द्र मंगल (भाजपा), हरिश (निर्दलीय)।
वार्ड 14: राधेश्याम (भाजपा), सरोज (कांग्रेस)।
वार्ड 15: राहुल (भाजपा), श्रेया गर्ग (कांग्रेस), विकास कुमार सोनी (निर्दलीय)।
वार्ड 16: बाबु हुसैन मंसूरी (भाजपा), शरीफ मोहम्मद (कांग्रेस)।
वार्ड 17: अबरार हुसैन (भाजपा), रेहाना (कांग्रेस)।
वार्ड 18: विकास (कांग्रेस), शैलेस पालीवाल (भाजपा)।
वार्ड 19: कंचन (कांग्रेस), ममता कुंवर (भाजपा)।
वार्ड 20: रेखा वैष्णव (कांग्रेस), सीमा सोनी (भाजपा)।
वार्ड 21: गीता देवी (कांग्रेस), लाली बाई बैरवा (भाजपा)।
वार्ड 22: कल्याण सिंह (भाजपा), रतनलाल (कांग्रेस), गजेंद्रसिंह रावल व बनवारी लाल तम्बोली (निर्दलीय)।
वार्ड 23: दीपिका पुरोहित (भाजपा), रीना कुंवर (कांग्रेस)।
वार्ड 24: सोसर (कांग्रेस), हीरा भील (भाजपा)।
वार्ड 25: पुरणमल (कांग्रेस), मुकेश खटीक (भाजपा)।

कई वार्डों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण

अंतिम सूची के अनुसार वार्ड 7 में सबसे अधिक सात प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा वार्ड 5, 12, 15 और 22 में भी निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय या बहुकोणीय बना दिया है। वहीं कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा। अंतिम सूची जारी होने के साथ ही अब प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज होने की संभावना है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!