8 निर्दलीय उम्मीदवारों ने वापस लिए नामांकन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर नगर निगम चुनाव-2026
उदयपुर, 2 सितंबर 2026। नगर निगम उदयपुर के वार्ड संख्या 01 से 80 के लिए हो रहे चुनाव में बुधवार को कुल 8 निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए। रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों की अभ्यर्थिता विधि मान्य रूप से वापस ले ली गई है।
चुनावी मैदान से हटने वाले उम्मीदवारों में वार्ड संख्या 80 से हितेश कुमार प्रजापत, वार्ड संख्या 5 से प्रताप सिंह चौहान और वार्ड संख्या 61 से सुशीला सुथार शामिल हैं।
इनके अलावा वार्ड संख्या 12 से दो उम्मीदवारों, राकेश सेन और दिनेश वसीटा, ने एक साथ अपने नाम वापस लिए हैं। वहीं वार्ड संख्या 9 से रवि नलवाया, वार्ड संख्या 33 से अशोक कुमार शाह और वार्ड संख्या 14 से हर्ष वैष्णव ने भी अपनी दावेदारी छोड़ दी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!