नगर निगम चुनाव: भाजपा ने नामांकन के बाद जारी की अधिकृत प्रत्याशियों की सूची

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर गहमागहमी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को आखिर नामांकन के बाद अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी। भाजपा ने अंदरुनी खींचतान और बगावत की आशंकाओं के चलते बचाव की चाल चलते हुए ऐसा किया ताकि विरोध या बगावत होने की स्थिति में डेमेज कंट्रोल किया जा सके। भाजपा ने चुनाव मैदान में जहां युवा चेहरों को उतारा वहीं पूर्व पार्षदों को भी मोका दिया है तो कुछ वरिष्ठ नेताओं को भी चुनाव मैदान में उतारा है। इस तालमेल को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशियों की अधिकृत सूची घोषत करने के बाद ही सेफ गेम खेला है ताकि उसे अपना सातवा बोर्ड बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पडे। मैदान में उतारे गए प्रत्याशियों में बडे नामों में पंचायत समिति सदस्य रहे दीपक शर्मा, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के दामाद के भाई आकाश वागरेचा और अतुल चंडालिया, निवर्तमान उपमहापौर एवं चैम्बर आॅफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष पारस सिंघवी, पूर्व पार्षद विजय आहूजा, पूर्व सभापति रविंद्र श्रीमाली के भतीजे जतिन श्रीमाली, निगम के पूर्व वित्त समिति अध्यक्ष आशीष कोठारी, भाजपा के पूर्व शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं फील्ड क्लब अध्यक्ष यशवंत आंचलिया, पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत एवं निवर्तमान महापौर जीएस टांक के भांजे योगेश कुमावत और बडगांव पंचायत समिति के निवर्तमान उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड शामिल है। भाजपा द्वारा जारी अधिकृत प्रत्याशियों की सूची में वार्ड 1 से दीपक शर्मा, 2 से लक्ष्मण माली, 3 से गिरीश श्रीमाली, 4 से संध्या सेठी, 5 से आकाश वागरेचा, 6 से दलपत सोनी, 7 से गजेंद्र चौहान, 8 से शम्मा परवीन,9 से मीना बंधु, 10 से सतीश शर्मा, 11 से भंवरलाल गायरी, 12 से बाबूलाल नागोरी, 13 से रतन बाई, 14 से शंकर कंसारा, 15 से कैलाश सोनी, 16 से सुमित्रा नागदा, 17 से मीना चौहान, 18 से कुलदीप मेहता, 19 से कुंदन चौहान, 20 से मोहम्मद सजीक, 21 से भेरुलाल भोई, 22 से हरीश कुमावत, 23 से मनोज साहू, 24 से पारस सिंघवी, 25 से लोकेश साहू, 26 से राजेंद्र परिहा, 27 से निधि गोधा, 28 से विजय आहूजा, 29 से वैभव भंडारी, 30 से माधुरी राठौड, 31 से नसरीन बानों, 32 से कमलेश सालवी, 33 से लतिन श्रीमाली, 34 से अलका गुर्जर, 35 से मीनल कंठालिया पोखरना, 36 से डिंपल कुंवर, 37 से प्रकाश मेघवाल, 38 से प्रज्ञा पाटीदार, 39 से जितेंद्र सिंह शक्तावत, 40 से सुमन अग्रवाल, 41 से सोहनलाल गमेती, 42 से लीला गमेती, 43 से रमेश गमेती, 44 से आशीष कोठारी, 45 से दिनेश भट्ट, 46 से तिलक मेनारिया, 47 से लता नायक, 48 से महेशपुरी गोस्वामी, 49 से दीपक नागदा, 50 से किरण झगडावत, 51 से प्रमोद सामर, 52 से तारा सुहालका, 53 से यशवंत आंचलिया, 54 से राजेंद्र गखरेचा, 55 से विशाखा खवास, 56 से प्रदीप विजयवर्गीय, 57 से निर्मला पालीवाल, 58 से अमिता गौड, 59 से सारिका सालवी, 60 से सुषमा राणावत, 61 से लीला डांगी, 62 से इंद्रा गमेती, 63 से किशोर सिंह देवडा, 64 से अशोक नागदा, 65 से नारायण लाल गमेती, 66 से उमेश मनवानी, 67 से निशा सालवी, 68 से वंदना प्रजापत, 69 से रचना शर्मा, 70 से वीरेंद्रसिंह सिसोदिया, 71 से योगेश कुमावत, 72 से नरेश वैष्णव, 73 से लवली जैन, 74 से पंकज बोराणा, 75 से महेंद्रसिंह शेखावत, 76 से डॉ कवता जोशी, 77 से दुर्गालाल गमेती, 78 से अतुल चंडालिया, 79 से संतोष मीणा, वार्ड 80 से प्रतापसिंह राठौड को घोषित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!