दीक्षारंभ कार्यक्रम  का हुआ आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

2026 में नवप्रवेशित छात्राध्यापकों का किया स्वागत

उदयपुर 19 अगस्त / शिक्षक राष्ट्र के निर्माता, आदर्श मूल्यों एवं नवाचारों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, में नवप्रवेशित बी.एड. छात्राध्यापकों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम-2026 का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती की वंदना के साथ किया गया।
अधिष्ठाता एवं प्राचार्य प्रो. सरोज गर्ग ने नवागंतुक छात्राध्यापकों का हर्षोल्लास के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं। शिक्षक के आदर्श मूल्यों को आत्मसात कर ही समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा प्रदान की जा सकती है। उन्होंने छात्राध्यापकों को वर्तमान तकनीकी युग के अनुरूप शिक्षा में नवाचारों एवं आधुनिक तकनीक के सार्थक प्रयोग पर बल देते हुए जीवन में निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रो. बी.एल. श्रीमाली ने छात्राध्यापकों को शिक्षक के रूप में समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने का संदेश दिया। वहीं प्रो. ममी राणेड ने जीवन के संवेदनात्मक, भावनात्मक एवं क्रियात्मक पक्षों पर चिंतन करते हुए संतुलित एवं आदर्श जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

इससे पूर्व बी.एड. छात्राध्यापिका रचना राणेड ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों एवं वरिष्ठजनों का परिचय कराते हुए नवप्रवेशित छात्राध्यापकों का स्वागत किया तथा उन्हें लोकमान्य शिक्षक बनकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रो. अमी राठौड, प्रो. रचना राठौड, डॉ. कैलाश चौधरी, डॉ. सरिता मेनारिया, डॉ. हरीश मेनारिया, डॉ. पुनीत पण्ड्या, डॉ. अमित दवे, डॉ. सुभाष पुरोहित, डॉ. रेणु हिंगड़, डॉ. मीनेश भटट्, डॉ. शीतल चुग, डॉ. नीलम तिवारी, डॉ. हीरा सहित प्राध्यापक ने शिरकत की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरीशचंद्र चौबीसा ने किया तथा आभार डॉ. कैलाश चौधरी ने व्यक्त किया।

भारतीय संस्कृति के अनुरूप हुआ नवागंतुकों का स्वागत

दीक्षारंभ कार्यक्रम से पूर्व नवागंतुक छात्राध्यापकों का भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के अनुरूप अभिनंदन किया गया। छात्राध्यापकों के तिलक लगाकर, रक्षा-सूत्र (लच्छा) बांधकर एवं गुड़ खिलाकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशित छात्राध्यापकों में उत्साह एवं उमंग का वातावरण रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!