राष्ट्र प्रथम की भावना आज के समय की आवश्यकता : फत्तावत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

बीजेएस का पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न
– राष्ट्र प्रथम और देशभक्ति थीम पर आयोजित हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

उदयपुर, 09 अगस्त। भारतीय जैन संघटना उदयपुर परिवार का पारिवारिक स्नेह मिलन कार्यक्रम राष्ट्र प्रथम और देशभक्ति थीम पर उमरडा स्थित एसेंशिया रिसोर्ट में मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में आयोजित हुआ।
मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने अपने वक्तव्य में कहा कि बीजेएस उदयपुर ने आज न केवल राजस्थान में बल्कि पूरे देश भर में सबसे एक्टिव और श्रेष्ठ चैप्टर के रूप में पहचान बनाई है। बीजेएस उदयपुर ने 5 भिन्न-भिन्न जोन में विभाजित कर संगठन के प्रत्येक परिवार में आपसी सौहार्द, समन्वय व परस्पर सहयोग की भावना जागृत करने का काम कर रहा है। इससे सदस्यों में परस्पर बॉन्डिंग बढ़ रही है।  हम सभी के लिए परिवार, व्यवसाय समाज तो प्राथमिकता में रहना चाहिए लेकिन इस सबसे पहले देश प्रथम की भावना हमारे मन में सर्वोच्च स्थान पर रहनी चाहिए। हम सभी को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता अक्षुण्ण रखने के लिए आगे आकर प्रयास करना चाहिए।
बीजेएस उदयपुर अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने बताया कि दिन भर चले इस स्नेह मिलन कार्यक्रम में बीजेएस उदयपुर, लेडीज विंग, यूथ विंग के 550 से अधिक सदस्यों की सहभागिता रही। रिमझिम बारिश की बूंदों और सुहाने मौसम ने इस स्नेह मिलन कार्यक्रम को और यादगार बना दिया। दिन भर चले इस आयोजन में महिलाओं पुरुषों युवाओं और बच्चों सभी वर्ग के लिए बलून गेम, पासिंग द बॉल, नंबर ग्रुप गेम, कपल चेयर रेस, जैसे आकर्षक गेम्स खिलाकर भरपूर मनोरंजन किया गया। साथ ही एलईडी स्क्रीन पर म्यूजिकल अंत्याक्षरी और मेरा भारत महान थीम पर हाऊजी का आयोजन किया गया। म्यूजिकल अंत्याक्षरी में 5 अलग अलग राउंड खिलाये गए। अंत में दो टीमों के मध्य टाई होने पर टाईब्रेकर राऊंड खिलाकर विजेता के चयन किया गया।उसके पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विजेताओं को पारितोषिक दिया गया।
– ये प्रतिभागी रहे विजेता
कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र गजावत और महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया ने बताया कि बलून गेम में मंजूबला-प्रकाश जैन, सुनीता- दीपक सिरोया, मुग्धा-भरत लोढ़ा, पासिंग द बॉल गेम्स में दिलीप लोढ़ा,खुशबू कोठारी, नायशा लोढ़ा, नंबर गेम में  राकेश कच्छारा, काव्य नागौरी, कपल चेयर रेस में प्रतीक – टीना मुर्डिया, सौरभ – स्वाति जैन, निर्मल – मोनिका चित्तौड़ा विजेता रहे। वही म्यूजिकल अंत्याक्षरी में जोन 5 ग्रुप विजेता रहा। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
लेडीज विंग अध्यक्ष मीना कावडिय़ा और महामंत्री नीतू गजावत ने बताया कि स्नेह मिलन कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी टीम पिछले दस दिनों से तैयारी में लगी ही थी।  स्नेह मिलन कार्यक्रम की आयोजना में मयंक मेहता, सुमित कटारिया,सुनील जैन, नवनीत कच्छारा, गौरव मेहता, तृप्ति कच्छारा, विन्नी मेहता, प्रिया कटारिया,रुचि जैन, डिम्पल मेहता, स्वाति दोषी आदि ने संयोजकीय दायित्व निर्वहन करते हुए विशेष सहयोग दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के सामूहिक मंगलाचरण से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने किया। आभार महामंत्री जितेन्द्र सिसोदिया द्वारा ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर बीजेएस राजस्थान के पूर्व महामंत्री श्याम नागौरी, बीजेएस उदयपुर के निवर्तमान अध्यक्ष यशवंत कोठारी,कोषाध्यक्ष वीरेंद्र महात्मा,महावीर युवा मंच संस्थान के अध्यक्ष अशोक कोठारी,  जैन जागृति सेन्टर के अरूण मेहता,लक्ष्मण शाह, सुधीर चित्तौड़ा,यूथ विंग अध्यक्ष भाविक पोखरना, कार्यकारी अध्यक्ष आयुष वक्तावत, महामंत्री भाविन कच्छारा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनल सिंघवी, जैन जागृति सेंटर लेडीज विंग अध्यक्ष नीता छाजेड़, महामंत्री रचिता मोगरा,जोन इंचार्ज हेमेंद्र मेहता,हिम्मत सुराणा, सुनील नागौरी, तरुण मेहता, नवीन सांखला,कल्पना बापना, शशि सिरोया,मोनिका डागरिया,सोनिया कंठालिया, पिंकी जैन,लीना डूंगरपुरिया, लता बाकलीवाल आदि विशेष रूप में उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!