उदयपुर, 16 दिसंबर। आपणो जैन परिवार, उदयपुर यूनिट ने शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांकरफला में 62 बच्चों को गर्म कपड़े और 103 बच्चों को बिस्किट वितरित किए। प्राध्यापक निर्मल कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष ललित कुमार चौधरी, सदस्य राजमल तेजावत चांदमल तेजावत, सुभाष तेजावत मौजूद थे।
कांकरफला स्कूल में गर्म कपड़े वितरित किए
