राजसमंद, 8 अगस्त । प्रत्येक गर्भवती महिला की गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल एवं सुरक्षित प्रसव के लिये पूर्व योजना, शिशु स्वास्थ्य के लिये गुणवत्तापूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम की खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी प्रभारी नियमित समीक्षा करें। यह निर्देश जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सुरेश मीणा ने दिये।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला हमारे लिये महत्वपूर्ण है इसलिये उसका सम्पूर्ण स्वास्थ्य रिकार्ड आशा, एएनएम एवं चिकित्सा अधिकारी प्रभारी की निगरानी में होना चाहियें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 9,18 व 27 को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को गाईडलाइन के अनुसार आयोजित करें तथा हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का चिन्हीकरण सुनिश्चित करें।
उन्होंने लाडो योजना के तहत पेडेंसी शुन्य करने के लिये निर्देशित किया तथा प्रतिदिन लाडो योजना की समीक्षा कर नियमित मोनिटरिंग के लिये निर्देशित किया। साथ ही सभी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारीयों को अपने क्षेत्र में चिकित्सा संस्थानो को नियमित निरीक्षण करने तथा चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के लिये निर्देशित किया।
बैठक में डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डाॅ राष्ट्रसहना आजाद ने बारिश के मध्येनजर मलेरिया डेंगु से बचाव के लिये क्षेत्र में प्रभावी एन्टीलार्वा गतिविधियां सम्पादित करने तथा चिकित्सा संस्थानो एवं क्षेत्र में बुखार के रोगियों की ब्लड स्लाईड लेने तथा जांच करने की आवश्यकता बताई।
बैठक में जिला औषधी भण्डार के प्रभारी अधिकारी डाॅ अनिल जैन ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत इन्टीग्रेटेड हेल्थ मेनेजमेन्ट सिस्टम, डीएचएमएस व डाॅक्टर लाईव, स्केन एण्ड रजिस्टर के पोर्टल की प्रगति को लेकर विस्तार से समीक्षा की।
बैठक में गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर 30 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच , फोलाॅअप ट्रीटमेंट को लेकर सीएचओ राकेश प्रजापत ने विस्तार से प्रजेन्टेशन दिया जिस पर आरसीएचओ ने कमजोर प्रगति वाले खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारीयों को तत्काल सुधार के लिये निर्देशित किया। बैठक में टीबी उन्मुलन कार्यक्रम की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ रमेश रजक, डाॅ अनुराग शर्मा, डाॅ सुरेश मीणा, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सभी खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लाॅक डेटा एन्ट्री आॅपरेटर उपस्थित थे।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की हुई समीक्षा | राजसमंद
