विभिन्न छात्रवृत्ति आवेदन नियत समय तक निस्तारित करने के निर्देश

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से सत्र 2022-23 की विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाओं (पूर्व व उत्तर मैट्रिक) के आमंत्रित किए गए आवेदनों के प्रस्ताव शाला दर्पण पोर्टल के स्टेट स्कूल स्कॉलरशिप मॉड्यूल के माध्यम से संस्था प्रधान को आॅनलाईन भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग के अनुसार संस्था प्रधान द्वारा शाला दर्पण पोर्टल पर वांछित सूचनाएं 31 दिसम्बर तक आॅनलाईन अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वत: स्वीकृत प्रस्तावों की जांच आगामी 5 जनवरी तक होगी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) द्वारा शाला दर्पण पोर्टल पर आॅनलाइन अपडेट के बाद 10 जवरी तक अनुमोदित किए जाएंगे। निदेशालय ने स्वत: प्रक्रियाधीन हुए प्रस्तावों की आगामी 15 जनवरी तक जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!