11 हजार श्रद्धालु करेंगे उभयेश्वर महादेव का अभिषेक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

21वीं विशाल कावड़ यात्रा 17 अगस्त को
कावड तैयार करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू

उदयपुर, 6 अगस्त। मेवाड़ में अच्छी बारिश, प्रदेश की खुशहाली और देश में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर आयोजित होने वाली 21वीं विशाल कावड़ यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। शिवमहोत्सव समिति की ओर से 17 अगस्त को उदयपुर से उभयेश्वर महादेव तक निकाली जाने वाली 21 किलोमीटर लंबी कावड़ यात्रा के लिए 11 हजार कावड़ तैयार की जा रही हैं। गंगोद्भव परिसर स्थित सामुदायिक भवन में कावड़ निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, जिसमें समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वेच्छा से श्रमदान कर रहे हैं।
समिति अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा ने बताया कि वर्ष 2006 में मात्र 50 श्रद्धालुओं के साथ शुरू हुई यह यात्रा आज विशाल जनआस्था का स्वरूप ले चुकी है। वर्ष 2025 में 10 हजार कावड़ियों ने उभयेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया था। जिन श्रद्धालुओं को कावड़ नहीं मिल सकी, उन्हें प्लास्टिक की थैलियों में जल उपलब्ध कराया गया तथा मंदिर परिसर में लोटों की व्यवस्था कर अभिषेक कराया गया। इस वर्ष श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए 11 हजार कावड़ तैयार करवाई जा रही हैं।
कावड़ निर्माण कार्य में एडवोकेट डॉ. रामकृपा शर्मा, शेखर रावल, हरिनारायण पुरोहित,  प्रषांत पालीवाल, गणेषलाल तेली, सुरेश रावत,  कृष्णकांत कुमावत,  नितिश पुरोहित, संतोष शर्मा, नारायण व्यास, वीणा राजगुरू, आनंदीलाल चितौडा, सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।
महादेव धर्मोत्सव समिति के अध्यक्ष मानसिंह हाडा ने बताया कि  सात दिवसीय शिव महोत्सव के दूसरे चरण के अंतर्गत समिति की ओर से 9 अगस्त (शनिवार) को शाम 4 बजे गंगोद्भव परिसर स्थित सामुदायिक भवन में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ की स्थापना की जाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!