सोलर मैन प्रो चेतन सोलंकी पहुंचे उदयपुर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

विद्याभवन पाॅलिटेक्निक सभागार में संगोष्ठी बुधवार को
उदयपुर, 4 अगस्त। पूरे भारत में ऊर्जा संरक्षण की अलख जगा रहे आई आई टी मुंबई के पूर्व ऊर्जा इंजीनियरिंग  प्रोफेसर  सोलर मैन  के रूप में विख्यात प्रो चेतन सोलंकी मंगलवार को अपनी सोलर बस के साथ उदयपुर पहुंचे। वे बुधवार को विद्या भवन पॉलिटेक्निक सभागार में प्रातरू सवा ग्यारह बजे  ऊर्जा संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन समाधान पर उद्बोधन देंगे। आयोजन पॉलिटेक्निक के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

प्राचार्य डॉ अनिल मेहता ने बताया कि सोलर बस ही प्रो सोलंकी का घर है। इसमें सोने की सुविधा , कार्यालय, बैठक कक्ष और प्रशिक्षण केंद्र है। बस की छत पर लगे सोलर पैनलों से बिजली बनाई जाती है, जिससे इसमें आवश्यक उपकरण चलाए जाते हैं। बस के अंदर रहने, भोजन बनाने, काम करने, बैठक करने और यात्रा करने की सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इसका उद्देश्य लोगों को यह दिखाना है कि कम संसाधनों और स्वच्छ ऊर्जा के साथ भी एक सम्मानजनक और सुविधाजनक जीवन जिया जा सकता है।

डॉ मेहता ने बताया कि प्रो. सोलंकी 13 मई से 20 अगस्त 2026 तक 100 दिनों की  भारत क्लाइमेट सत्याग्रह यात्रा कर रहे है। यह क्लाइमेट सत्याग्रह यात्रा उनके द्वारा नवंबर 2020 से प्रारंभ 11 वर्षीय एनर्जी स्वराज यात्रा है जो पूरे भारत में जारी रहेगी। उन्होंने इस अवधि में घर नहीं लौटने की प्रतिज्ञा ली है।  प्रो. सोलकी अब तक 80,000 किलोमीटर की यात्रा, 1800 से अधिक व्याख्यान,  5 लाख से अधिक लोगों मे सीधा संवाद, और 20 लाख से अधिक लोगों को ऊर्जा साक्षर बना चुके हैं।

आईआईटी बॉम्बे में रहते हुए उन्होंने 75 लाख परिवारों को स्वच्छ रोशनी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । विश्व के 15 प्रमुख थॉट लीडर्स में सम्मिलित  प्रो सोलंकी ने वर्ष 2025 में फाइनाइट अर्थ मूवमेंट की शुरुआत हुई जिसका लक्ष्य  वर्ष 2027 तक 1 अरब लोगों को जलवायु संरक्षण सेजोड़ना है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!