उदयपुर, 3 अगस्त। राजस्थान होटलियर्स क्लब (त्भ्ब्) एवं राजस्थान रॉयल शैफ सोसायटी (त्त्ब्ै) के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी से जयपुर में शिष्टाचार भेंट कर राजस्थान होटलियर्स क्लब (त्भ्ब्) एवं राजस्थान रॉयल शैफ सोसायटी जॉब फेयर 2026ष् का औपचारिक निमंत्रण सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराते हुए कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होकर युवाओं का मार्गदर्शन करने का आग्रह भी किया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आरएचसी के संस्थापक रजनीकांत शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रशांत त्रिवेदी एवं भानु प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।
रजनीकांत शर्मा ने बताया कि उदयपुर में आयोजित होने वाला यह जॉब फेयर राजस्थान के हॉस्पिटैलिटी उद्योग का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा, जिसमे प्रदेश के 50 प्रतिष्ठित होटल एवं रिसॉर्ट ब्रांड भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य होटल, पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार, प्रशिक्षण और बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराना है।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करने का अनुरोध करते हुए कहा कि उनका प्रेरक संदेश प्रदेश के हॉस्पिटैलिटी उद्योग को नई दिशा देगा तथा हजारों युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार के लिए प्रेरित करेगा।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी नेराजस्थान होटलियर्स क्लब (त्भ्ब्) एवं राजस्थान रॉयल शैफ सोसायटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राजस्थान में रोजगार सृजन, स्किल डेवलपमेंट और पर्यटन उद्योग को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इस संयुक्त पहल को सराहनीय बताते हुए आयोजन को अपना पूर्ण सहयोग एवं समर्थन देने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि राजस्थान होटलियर्स क्लब (त्भ्ब्) एवं राजस्थान रॉयल शैफ सोसायटी जोब फेयर 2026 उदयपुर में आयोजित किया जाएगा, जहां राज्य के अग्रणी होटल एवं रिसॉर्ट समूहों और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को एक ही मंच पर जोड़कर आतिथ्य क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रोजगार को मिलेगा नया आयाम, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जॉब फेयर को दिया समर्थन
