– समाज सेवा, युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र हित के कार्यों को गति देने का लिया संकल्प
उदयपुर, 3 अगस्त। सामाजिक सरोकारों, राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के लिए समर्पित मेवाड़ जन शक्ति दल की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। मेवाड़ जन शक्ति दल के संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में गत वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई तथा राष्ट्रीय, प्रदेश, संभाग, जिला, युवा एवं देहात इकाइयों की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यक्रम का संचालन संभाग महामंत्री नंदलाल जोशी ने किया। प्रारंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल पालीवाल ने संगठन की वार्षिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि संगठन ने पिछले वर्ष एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह, करियर काउंसलिंग सेमिनार, वृहद वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, युवा जागरण तथा विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से उल्लेखनीय सेवा कार्य किए। राष्ट्रीय महामंत्री अतुल शर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल विस्तार करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, सहयोग और जागरूकता की भावना पहुंचाना है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और सक्रिय सहभागिता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। संरक्षक गिरीश जोशी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया, जबकि संरक्षक निर्मल पंडित ने सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। संरक्षक राजीव पंड्या ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन की निरंतर प्रगति की कामना की।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कौशिक ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि वे संगठन एवं समाजहित के प्रत्येक कार्य में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा आवश्यकता पडऩे पर सदैव अग्रिम पंक्ति में रहेंगे।
इस अवसर पर संगठन के संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने वर्ष 2026 की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हरिओम पालीवाल को प्रदेश संयोजक, कृष्ण कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष, रवि शर्मा एवं चिराग धूपिया को प्रदेश उपाध्यक्ष, परमवीर सिंह राव को प्रदेश सचिव, देवेन्द्र बॉयल को संभाग मंत्री, आकाश दीप को जिलाध्यक्ष, चैतन्य भट्ट को जिला सांस्कृतिक मंत्री, हेमंत अठवाल को जिला व्यायामशाला प्रमुख, चित्रण सेन को जिला सचिव, भूपेश शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, चंदप्रकाश जोशी को जिला मीडिया प्रभारी, विठ्ठल को जिला संगठन मंत्री, चिरायु जोशी को युवा प्रदेश अध्यक्ष, रुद्रेश दवे को युवा प्रदेश महासचिव, मनीष शर्मा को युवा प्रदेश महामंत्री, चिराग व्यास को युवा उपाध्यक्ष, नितिन मेहता को युवा सचिव, हरीश शर्मा को देहात जिला अध्यक्ष, नरेश गोस्वामी को देहात जिला महामंत्री तथा दुर्गेश नागदा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
बैठक में अतुल चौबे सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, स्वच्छता, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक गति देने का सामूहिक संकल्प लिया। बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मेवाड़ जन शक्ति दल केवल पदों का संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का सशक्त मंच है, और इसी उद्देश्य के साथ संगठन आगे भी जनहित के कार्यों को निरंतर गति देता रहेगा।
मेवाड़ जन शक्ति दल की वार्षिक बैठक में संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी घोषित
