उदयपुर 03 अगस्त। महावीरम अपार्टमेंट में सावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन के दौरान महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की साथ ही मनोरंजक गेम्स और तंबोला आदि का भी आयोजन किया गया। जिसमें अपार्टमेंट की 50 महिलाओं आकर्षक लहरिया परिधानों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर सावन की छटा बिखेरी और सभी ने पूरे जोश के साथ कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम संयोजक श्रीमती चारू जैन ने बताया कि श्रीमती तमन्ना जैन ने तंबोला का संचालन कर सभी का मनोरंजन किया। मेहंदी, सावन क्वीन, गेम्स एवं पंक्चुअलिटी अवॉर्ड के लिए विभिन्न सदस्यों द्वारा प्रायोजित (स्पॉन्सरशिप) किये गये जो विजेता प्रतिभागियों को प्रदान किए गए। मेहंदी प्रतियोगिता में श्रीमती भागवंती लोढ़ा विजेता रहीं, श्रीमती माधवी जैन को सावन क्वीन चुना गया तथा पंक्चुअलिटी अवॉर्ड श्रीमती हंसा जैन को प्रदान किया गया। पूरे कार्यक्रम की फोटोग्राफी राधिका एवं नीती यादव द्वारा की गई। कार्यक्रम का समापन हर्ष, उल्लास एवं आपसी सौहार्द के वातावरण में हुआ। श्रीमती चारू जैन ने कार्यक्रम संचालन एवं धन्यवाद की रस्म अदा की।
महावीरम अपार्टमेंट में धूमधाम से मनाया गया सावन उत्सव
