उदयपुर 2 अगस्त । ठाकुर अमरचंद बड़वा स्मृति संस्थान की ओर से आयोजित पांच दिवसीय जन्म जयंती समारोह के अंतिम दिन सिटी रेलवे स्टेशन के सामने तोप माता बुर्ज पर सेनापति को सैनिक सलाम कार्यक्रम आयोजित हुआ।
ठाकुर अमरचंद बड़वा स्मृति संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि ठाकुर अमरचंद बड़वा के समय स्थापित की गई लोडची वर्क की तोपों में से यह ‘जगत शोभा’ तोप ही एकमात्र शेष रही है , जहां प्रतिवर्ष की भांति सेनापति को सैनिक सलामी देने सशस्त्र सेना के नवरत्न क्रमशः ग्रुप कैप्टन गजेंद्र शक्तावत, कर्नल जी एल पानेरी, फ्लाइंग ऑफिसर पीसी पारीक, दुर्गा शंकर पालीवाल, सार्जेंट बी एम ओबरवाल, इंस्पेक्टर महेश नागदा, वारंट ऑफिसर्स एचडी शर्मा, एच एस रंका, बीएस चौहान सहित अन्य जवान व नागरिक उपस्थित रहे।
जगत शोभा तोप एवं ठाकुर अमर चंद बड़वा के चित्र पर पुष्पांजलि के पश्चात सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक प्रोफेसर उमाशंकर शर्मा ने की तथा सेना सभी सैन्य अधिकारी, संस्थान अध्यक्ष एवं विशेष आमंत्रित आर्किटेक्ट सुनील लड्डा मंचासीन रहे।
मंचासीन सभी वक्ताओं ने ठाकुर अमरचंद बड़वा के व्यक्तित्व से राष्ट्र प्रेम की अलख को जन जन तक पहुंचने का संकल्प लिया तथा स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में आदर्श पुरुष के रूप में अमर चंद बड़वा के चरित्र को पढ़ाए जाने पर बल दिया।
आर्किटेक्ट सुनिल लड्डा ने निर्माणाधीन अमरचंद बड़वा चौराहे पर डाली जानी वाली टाइम कैप्सूल में बड़वा जी की संपूर्ण जानकारी समाहित करने का आश्वासन दिया। संस्थान अध्यक्ष ने सुनिल लड्डा को बड़वा जी पर प्रकाशित पुस्तक एवं फोल्डर भेंट की।
ज्योति कुमार नागर ने अमरेश्वर महादेव व अमर नारायण मंदिर विरासत संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
सभा में लायंस क्लब द्वारा सभी सैनिकों का सम्मान किया गया।
डॉ राजेन्द्र नाथ पुरोहित एवं अभिनव पंड्या , डॉ जयराज आचार्य एवं जय किशन चौबे ने भी सभा को संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन संस्थान अध्यक्ष डॉ विमल शर्मा ने दिया, संचालन डॉ अनिल शर्मा का रहा व मनोहर लाल मुंदडा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
