उदयपुर,28 जुलाई। आषाढ़ मास की गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में अनुकृति ग्रुप द्वारा भजन, धान्यदान एवं सुदामा पोटली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अनुकृति ग्रुप की संस्थापिका अनीता माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम में धान्यदान को प्रमुखता देते हुए वर्षभर के लिए सुदामा पोटली का संकल्प लिया गया। साथ ही सभी महिलाओं ने यह संकल्प लिया कि वे मंदिर एवं धार्मिक आयोजनों में पारंपरिक साड़ी धारण करेंगी, परिवार के सदस्यों को धार्मिक गतिविधियों से जोड़ेंगी तथा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परम्पराओं को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करेंगी। संस्थापिका मंदाकिनी धाबाई ने सभी महिलाओं से संस्कृति संरक्षण के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण एवं गुरु महिमा पर आधारित भजनों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में बोर्ड सदस्य पूजा टेलर, वर्षा सोनी, शैली चौबिसा, चंद्रकला कुमावत एवं विभा सोनी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर कृष्णा सारड़ा, सुशीला देवपुरा, चेतना शर्मा, सुमन कुमावत, मधु कुमावत, जयमाला छापरवाल, ममता वर्मा, रेखा गोटवाल, सुनीता सुहालका, रेखा ऊठवाल, मुस्कान सोनी एवं गीता राव सहित सर्व समाज की अनेक महिलाएँ उपस्थित रहीं।
गुरु पूर्णिमा पर अनुकृति ग्रुप ने किया भजन, धान्यदान एवं सुदामा पोटली कार्यक्रम का आयोजन
