साधारण अधिवेशन और प्रतिभा सम्मान 9 अगस्त को
– तीन दिवसीय सामाजिक और धार्मिक यात्रा 2-3-4 अक्टूबर को
उदयपुर 17 जुलाई। सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर की बोर्ड मीटिंग का आयोजन शुक्रवार को मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में बापूबाजार स्थित एलबीएस सभागार आयोजित की गई।
मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि भारतीय जैन संघटना उदयपुर की बोर्ड मीटिंग में आगामी समय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिये गये। जिसमें मुख्यत भारतीय जैन संघटना का साधारण अधिवेशन 9 अगस्त को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
चैप्टर अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने सभी का स्वागत करते हुए फाउंडेशन कार्यक्रम के तहत भारतीय जैन संघटना उदयपुर परिवार की प्रतिभाओं को सम्मानित करने हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह 9 अगस्त को ही आयोजित किया जाएगा। जिसमें कक्षा 6 से 9 वीं तथा 11 वीं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले, कक्षा 10 और 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले, सीए, सीएस क्लियर करने वाले, आईएएस, आरएएस, नीट में चयनित, खेलकूद या अन्य किसी क्षेत्र में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए वीरेंद्र महात्मा और विन्नी मेहता को संयोजक नियुक्त किया गया।
भारतीय जैन संघटना के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत और महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया ने बताया कि भारतीय जैन संघटना की तीन दिवसीय सामाजिक और धार्मिक यात्रा आगामी 2-3-4 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। जिसमें राजस्थान की स्वर्ण नगरी और रेतीले धोरों के लिए मशहूर जैसलमेर,सोनार किला,प्राचीन हवेलियां, सम रेगिस्तान,तनोट माता मंदिर, लोंगोवाल, रामदेवरा, ओसिया माता आदि स्थानों पर संघटना के सदस्य यात्रा कर वहां की संस्कृति और विरासत से रूबरू होंगे। बैठक का संचालन भूपेंद्र गजावत द्वारा तथा आभार महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया द्वारा ज्ञापित किया गया।
बैठक में राजकुमार फत्तावत , दीपक सिंघवी, भूपेंद्र गजावत, जितेंद्र सिसोदिया, वीरेंद्र महात्मा, मीना कावडिय़ा, नीतू गजावत, हेमेंद्र मेहता, मयंक मेहता, हिम्मत सुराणा, सुनील नागौरी,नवनीत कच्छारा, कल्पना बापना, मोनिका डागरिया, सोनिया कंठालिया, लीना डूंगरपुरिया, लता बाकलीवाल, तृप्ति कच्छारा,गौरव मेहता,सुनील जैन,विन्नी मेहता, प्रिया कटारिया, रुचि जैन,डिम्पल मेहता आदि मौजूद रहे।
भारतीय जैन संघटना उदयपुर के कार्यकारी बोर्ड की बैठक सम्पन्न
