उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (सुविवि) ने वाणिज्य संकाय के शोधार्थी सुधांशु टेलर को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने “प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से उद्यमशीलता और रोजगार क्षमता का विश्लेषणात्मक अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह शोध कार्य वाणिज्य संकाय की वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. रेणु जटाना के निर्देशन में संपन्न हुआ। शोध में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की प्रभावशीलता, युवाओं में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने तथा रोजगार क्षमता में वृद्धि पर इसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण किया गया है। पीएचडी की उपाधि मिलने पर विश्वविद्यालय परिवार, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं शुभचिंतकों ने सुधांशु टेलर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना पर शोध को मिली सफलता, सुधांशु टेलर बने पीएचडी
