26 वां स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 15 जुलाई। महिला समृद्धि बैंक की मालदास स्ट्रीट शाखा के 26 वें स्थापना दिवस पर ग्राहक संगोष्ठि आयोजित की गई जिसमें विशिष्ट सदस्यों को सम्मानित किया गया। बैंक अध्यक्ष डॉ. किरण जैन ने बताया कि मालदास स्ट्रीट शाखा ने 25 वर्षों के कार्यकाल में उल्लेखनीय प्रगति की है। 26 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक को उर्जा, प्रगति एवं व्यापार प्रदान करने वाले ग्राहकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में धाकड सेल्स, नवरत्न ज्वेलर्स एवं गगन व्यास शामिल थे। संगोष्ठी में बैंक की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

डॉ. जैन ने बताया कि सहकारिता क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाते हुए बैंक सभी प्रकार की डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित संचालक मण्डल के सदस्यों ने शाखा की स्थापना से लेकर आज तक की गौरवपूर्ण यात्रा को याद करते हुए समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता दोहराई। संचालन मुख्यकार्यकारी अधिकारी विनोद चपलोत ने किया एवं बैंक उपाध्यक्षा श्रीमती विमला मूंदड़ा ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष डॉ. किरण जैन, उपाध्यक्ष विमला मूंदड़ा, निदेशक विद्याकिरण अग्रवाल, कंचन केसर सोनी, निशा सालवी, सुभाषिनी शर्मा, विनोद चपलोत, शाखा प्रबंधक ज्योति कोठारी, अभिकर्ता राजेश कसोदनिया, विजयप्रभा सोनी, खुशबू जैन सहित कई गणमान्य ग्राहक उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!