उदयपुर। जिले के कोटडा स्थित उपजिला अस्पताल भवन में कार्यरत कर्मचारी के साथ उसके घर में घुसकर मारपीट कर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार उपजिला अस्पताल कोटडा के शनि कुमार पुत्र गमाराम गरासिया ने रिनका देवी पुत्री मोतीलाल गरासिया निवासी मियावत फली मालेरा वगेरह तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा 25 जून को दोपहर ढाई बजे उसके घर में घुसकर मारपीट कर चोटे पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। इसी तरह फलासिया क्षेत्र में बाबूलाल पुत्र लक्ष्मण पटेला निवासी माकडी ने विकास पुत्र जीवतराम अहारी निवासी माकरी वगेरह 6 अन्य के खिलाफ दी रिपोर्ट में उसके साथ माकडी में मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं भरत पारगी पुत्र प्रमोद पारगी निवासी सोम फलासिया ने बद्रीलाल भगोरा पुत्र कालू भगोरा निवासी भामटी फलासिया व अन्य साथियों के खिलाफ दी रिपोर्ट में उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
शराब के रुपए के लिए फोटोग्राफर का किया कार में अपहरण
उदयपुर। जिले के डबोक क्षेत्र में शराब के लिए रुपए की मांग करते हुए युवक का कार में अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार फोटोग्राफर विशाल डांगी पुत्र प्रकाश डांगी निवासी गोवला ढाकु डबोक ने मोहन डांगी निवासी भैंसडा, राजू डांगी निवासी आवलियों का कुएं रिको गुडली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि आरोपियों द्वारा उससे शराब के लिए रुपयों की मांग कर कार में अपहरण कर मारपीट की गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
प्रेमप्रसंग के चलते युवक से मारपीट
उदयपुर। जिले के मावली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवक के साथ मारपीट करते हुए वाहन में तोडफोड करने व अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार सुरेन्द्र सिंह पुत्र गोपालसिंह कितावत निवासी भीमल वागनाडा मावली ने छगन, टेका व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा 26 जून को सायं 6.30 बजे फुटिया घाटी कैलाशपुरी राया मटाटा से हिम्मतसिंह को प्रेम प्रसंग की बात को लेकर उसके साथ मारपीट करने व वाहन में तोडफोड कर उसका अपहरण कर पिकअप में डालकर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस अपहरणकर्ताओं का पता लगाने में जुटी है।
युवती से छेडछाड और धमकाने का आरोप
उदयपुर। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में युवती का पीछा कर छेडछाड करने व फोन कर परेशान कर धमकी देने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने प्रतीक सेवक, गौतम सिंह सिसोदिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसका पीछा कर छेडछाड करने व फोन कर बार बार परेशान कर धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
युवती ने गोवर्धनसागर में कूद की आत्महत्या
उदयपुर। शहर के गोवर्धन सागर तालाब में रविवार को सुबह एक युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार गोवर्धन सागर पर एक युवती को पानी में कूदते देखा और थोडी ही देर में वह डूब गई। सूचना पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और शव को गोवर्धन सागर तालाब से बाहर निकाला। मृतका की पहचान उषा गमेती 21 पुत्री भेरुलाल गमेती निवासी शिकारवाडी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनो को सौंपा। प्रारंभिक जांच में युवती द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ। उषा रविवार सुबह घर से बिना बताए निकली थी।
गांजा खरीद मामले में फरार वांछित बदमाश गिरफ्तार
उदयपुर। शहर की घण्टाघर थाना पुलिस ने अम्बामाता थाने के अवैध मादक पदार्थ गांजा खरीद मामले में फरार वांछित आरोपी सूरज कुमार सोनी पुत्र बंशीलाल निवासी हरनों का मोहल्ला, आमेट जिला राजसमंद को गिरफ्तार किया। प्रकरण मे अग्रिम अनुसंधान जारी है।
घर में से लेपटॉप चोरी
उदयपुर। जिले के सायरा क्षेत्र में अज्ञात चोर एक मकान से लेपटॉप चोरी हो गया। पुलिस के अनुसार पुष्कर जोशी पुत्र जयशंकर जोशी निवासी कमोल ने दी रिपोर्ट में बताया कि 26 जून की रात्रि में अज्ञात चोर उसके घर में घुसकर लेपटॉप चुराकर ले गया। पुलिस चोर की तलाश में जुटी है। बांघपुरा क्षेत्र में रमेश कुमार पुत्र बंसतीलाल कोठारी ने दी रिपोर्ट में बताया कि पालीबोर सेलाणा में 26 जून की रात्रि के समय अज्ञात बदमाश द्वारा राह चलते उसकी मोटरसाइकिल पर लठ मारकर चोटे पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
सूने मकान से सोने चांदी के जेवरात चोरी
उदयपुर। जिले के फतहनगर क्षेत्र में वासनी माफी गांव में सूने मकान से चोर सोने चांदी के जवेरात चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार पन्नालाल पुत्र कन्ना भील निवासी वासनी माफी इन्द्रा कॉलोनी फतहनगर ने दी रिपोर्ट में बताया कि 25 जून को सुबह 10 से 11 बजे के दौरान वह बोहरा मोटर्स पर काम पर गया था और पत्नी हॉस्पिटल में गई जो वापस घर लौटी तो अलमारी का ताला टूटा हुआ होकर सामान बिखरा हुआ था। उनके सोने चांदी के आभूषण अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
