उदयपुर में 57 केंद्रों पर 14408 अभ्यर्थियों ने दी वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा—2026

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 2026 रविवार को उदयपुर शहर के 57 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत 18928 अभ्यर्थियों में से 14408 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 4520 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा समन्वयक अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्रसिंह राठौड ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक पारी में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय के कमरा नंबर 126 में स्थापित कंट्रोल रूम में प्रभारी चंद्रेश जैन व्यवस्थाओं को देखते रहे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व तक ही प्रवेश दिया गया। किसी भी प्रकार का मोबाइल गैजेट्स परीक्षा केंद्र के भीतर अनुमत नहीं किया गया।   अभ्यर्थियों का प्रवेश के समय फेस आथिन्टिकेशन, प्रोपर फिस्किंग करने के साथ ही प्रवेश की प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड की गई। बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा में चिह्नित कार्यों की वीडियोग्राफी भी की गई। परीक्षा में 76.12 प्रतिशत उपस्थित रही।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!