पुलिस ने अलसुबह 874 स्थानों पर दबिश देकर पकडे 298 अपराधी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन द्वारा जिला उदयपुर में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, वाछिंत अपराधियों की धरपकड़ व रेड/एरिया डोमिनेंस की कार्रवाई विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के सभी वृताधिकारी व थानाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अभियान के तहत रविवार को अलसुबह आकस्मिक चैकिंग व दबिश देकर बड़ी संख्या में अपराधियों की धरपकड़ की कार्रवाई की गई। जिले के प्रत्येक थाने में थानाधिकारियों के नेतृत्व में लगभग 111 टीमों का गठन कर जिले में करीब 460 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा बदमाशों की धरपकड के लिए अलसुबह एक साथ कार्रवाई की गई। गठित टीमों द्वारा जिले में करीब 874 से अधिक स्थानों पर दबिश दी गई। टीमों ने कार्यवाही करते हुए कुल 298 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!