अम्बालाजी महाराज की 21वीं जन्म जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नई कार्यकारिणी ने लिया शपथ संकल्प

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। अम्बालाजी महाराज की 21वीं जन्म जयंती एवं अम्बा गुरु शोध संस्थान की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में देशभर से पहुंचे गुरु भक्तों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति श्री प्रकाश पगारिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य उपप्रवर्तक श्री कोमलमुनि जी म.सा. के मंगलाचरण एवं नवकार महामंत्र के साथ हुआ। महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संस्थान के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री ललित लोढ़ा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।
समारोह को महाश्रमण पूज्य श्री जिनेन्द्रमुनि जी म.सा., परम पूज्य प्रवर्तक डॉ. श्री राजेन्द्रमुनि जी म.सा. तथा मेवाड़ उपप्रवर्तक पूज्य श्री कोमलमुनि जी म.सा. “करुणाकर” के पावन सान्निध्य का लाभ प्राप्त हुआ। संतों ने अपने प्रेरक प्रवचनों में धर्म, संयम, संस्कार एवं गुरु भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।
महासती वृंद में पूज्या श्री कंचनकुँवरजी म.सा., पूज्या श्री मंजुला ज्योति जी म.सा., पूज्या श्री दिव्य प्रभाजी म.सा., पूज्या श्री राजश्री म.सा. एवं पूज्या श्री शीतलजी म.सा. ने भी अपने मंगल प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश प्रदान किए।
शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति श्री प्रकाश पगारिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री ललित लोढ़ा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष श्री लोढ़ा ने संस्थान की नई कार्यकारिणी, महिला मंडल, महिला प्रकोष्ठ एवं अम्बेश गुरु युवक परिषद के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
नई कार्यकारिणी में श्री रमेश लोढ़ा को संरक्षक एवं मार्गदर्शक, श्री दिनेश सामर को महामंत्री, श्री सुंदर तातेड़ को कोषाध्यक्ष, श्री हीरालाल नावेड़िया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री नरेंद्र चंडालिया को चेयरमैन तथा श्री रोशन बड़ाला को प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं श्री प्रवीण नवलखा ने अम्बेश गुरु युवा परिषद के अध्यक्ष तथा श्रीमती मंजू चंडालिया ने महिला मंडल की अध्यक्षा के रूप में शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर ओमप्रकाश माडौत, नरेश लोढ़ा, कांतिलाल जैन, मांगीलाल लोढ़ा, रोशन बड़ाला, अशोक चौहान, फूलचंद नाहर, बसंतीलाल कुकड़ा, मंजू तातेड़ एवं मंजू सिरोया सहित अनेक वक्ताओं ने गुरु महिमा का गुणगान करते हुए नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं।
मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, पुणे, फतहनगर, सनवाड़, मावली, नाथद्वारा, मोलेला, भीलवाड़ा, नाकोड़ा नगर, वल्लभनगर, खेरोदा, राशमी सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे गुरु भक्तों की उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन श्री महेन्द्र तलेसरा ने किया तथा नवनिर्वाचित महामंत्री श्री दिनेश सामर ने आभार व्यक्त किया। मंगल पाठ एवं गौतम प्रसादी के साथ समारोह का समापन हुआ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!