अवंतिका ओझा पांच स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियन बनी
22 तैराक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे
अभी हाल ही में नगर पालिका तरणताल शाहपुरा पर संपन्न हुई जिला स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर तैराकी प्रतियोगिताओं में स्वामी विवेकानंद तरणताल भीलवाड़ा पर नियमित प्रेक्टिस करने वाले तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 72 पदक जीते। अवंतिका ओझा ने पांच स्वर्ण पदक जीत कर अपने ग्रुप में बालिका वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत में बताया कि जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र भीलवाड़ा द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद तरणताल के 28 तैराकों के दल ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। यह प्रतियोगिता भारतीय तैराकी संघ के मानकों के अनुरूप 8 वर्ष से 17 वर्ष आयु वर्ग के बीच में चार विभिन्न ग्रुप्स में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 22 तैराकों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है जो आगामी 3 जुलाई से 8 जुलाई तक महाराणा प्रताप खेल गांव उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय तरणताल पर आयोजित होंगी। तैराकों ने विभिन्न आयु वर्ग में निम्न अनुसार पदक जीते।
ग्रुप -1 बालक वर्ग में श्रीयांश शर्मा 200 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक 50 मी बैक 50 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक 50 मीटर फ्रीस्टाइल 100 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक प्राप्त किया , शिवदेव सिंह राणावत ने 50 मीटर ब्रेस्ट 100 मीटर ब्रेस्ट में स्वर्ण पदक 200 मी ब्रेस्ट 100 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक 200 मी आईएम में कांस्य पदक प्राप्त किया।
ग्रुप- 2 बालक वर्ग में विजय गुर्जर ने 50 मीटर बटरफ्लाई 50 मीटर ब्रेस्ट में स्वर्ण पदक 400 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक प्राप्त किया, शुभम गांछा ने 100 मीटर ब्रेस्ट में स्वर्ण पदक 100 मीटर बैक 200 मी आईएम 100 मी फ्रीस्टाइल में रजत पदक प्राप्त किया, दीपक मीणा ने 200 मी ब्रेस्ट स्टॉक में स्वर्ण पदक 100 मीटर ब्रेस्ट में रजत पदक 400 मीटर फ्री स्टाइल 50 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक प्राप्त किया, अनिकेत सेन ने 200 मी बैक 800 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक 100 मी बैक कांस्य पदक प्राप्त किया।
ग्रुप- 3 बालक वर्ग में वैभव माली ने 100 मीटर, 200 मी बैक 400 मी आई एम में स्वर्ण पदक 50 मी बैक 200 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदार्थ प्राप्त किया, आफताब कायमखानी ने 200 मी आईएम में रजत पदक 100 मीटर 400 मीटर फ्री स्टाइल 100 मीटर 200 मीटर ब्रेस्ट में कांस्य पदक प्राप्त किया, अभिज्ञान चतुर्वेदी ने 100 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक 200 मीटर फ्री स्टाइल कांस्य पदक प्राप्त किया।
ग्रुप- 4 बालक वर्ग में देवराज माली ने 100 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक 100 मीटर 400 मीटर फ्री स्टाइल 100 मी बैक 200 मी आईएम में रजत पदक प्राप्त किया, तेज सिंह राणावत ने 100 मीटर ब्रेस्ट में रजत पदक प्राप्त किया।
ग्रुप – 2 बालिका वर्ग में आलिया खान ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक 100 मीटर 200 मीटर फ्री स्टाइल 50 बैक में रजक पदक प्राप्त किया, निहारिका राठौर ने 50 मीटर 100 मी बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, प्रियंका माली ने 200 मी बैक में स्वर्ण पदक 50 मी बैक 200 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक प्राप्त किया, प्रीति माली ने 400 मीटर फ्री स्टाइल 50 मी ब्रेस्ट स्टॉक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
ग्रुप- 3 बालिका वर्ग में अवंतिका ओझा ने 50 मीटर फ्री स्टाइल 100 मी बैक 200 मीटर फ्री स्टाइल 400 मीटर फ्री स्टाइल 200 मी आईएम में स्वर्ण पदक प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की, ऊर्जा प्रसाद ने 50 मी बैक 100 मीटर फ्री स्टाइल 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक 100 मी बैक में रजत पदक 200 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक प्राप्त किया, अदिति खोईवाल ने 50 मीटर ब्रेस्ट में स्वर्ण पदक 50 मी बैक 50 मीटर फ्रीस्टाइल 100 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक प्राप्त किया।
ग्रुप- 4 बालिका वर्ग में शावना राणावत ने 100 मी बैक में स्वर्ण पदक 200 मीटर 400 मीटर फ्री स्टाइल 200 मी आईएम में रजत पदक प्राप्त किया, सुयश गुर्जर ने 100 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक प्राप्त किया।
टीम का तरणताल पर विवेकानंद खेल विकास संस्थान के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी, सचिव राकेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष कमल सिंह राणावत, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत, अब्बास अली कायमखानी, यमुना प्रसाद यादव, कार्यकारिणी के सदस्य सुरेंद्र सिंह राठौड़, कुणाल ओझा, मुकेश मित्तल, परवीन बानो, अर्चना यादव, तनिष्का राणावत ने स्वागत किया।
