ने बांधा सुरों का समां, दमदार प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल
उदयपुर। सुरों की मंडली द्वारा आयोजित “एक शाम आर. डी. बर्मन के नगमों के साथ” संगीतमय संध्या संगीत प्रेमियों के लिए अविस्मरणीय बन गई। महान संगीतकार राहुल देव बर्मन (पंचम दा) के सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि श्रोता देर रात तक सुरों की इस महफिल का आनंद लेते रहे। कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सुपर सिंगर परिवार के कलाकारों के साथ सुरों की मंडली के सुरसागरों ने भी अपनी शानदार गायकी से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि मुकेश माधवानी एवं रंजना भाटी तथा मुख्य अतिथि गोपाल गोठवाल, कमल जुनेजा एवं मनोहर लाल मुखिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने कहा कि भव्य सुंदरकांड के सफल आयोजन के बाद सुपर सिंगर परिवार ने एक और उत्कृष्ट संगीतमय कार्यक्रम का सफल आयोजन कर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि सुरों की मंडली भविष्य में भी ऐसे भव्य एवं यादगार कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, जिससे नई एवं अनुभवी प्रतिभाओं को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलता रहेगा।
संस्था के सचिव अरुण चौबीसा ने कहा कि सुपर सिंगर परिवार संगीत के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है और कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच प्रदान कर रहा है।
आयोजन समिति के कैलाश केवलिया, निखिल माहेश्वरी एवं योगेश उपाध्याय ने सभी कलाकारों, सहयोगियों एवं संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी शहरवासियों के लिए ऐसे ही भव्य संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन मधु केवलिया, पवन शर्मा एवं गीता राठौड़ ने किया। इस अवसर पर गौरव स्वर्णकार, अंबालाल साहू, कुबेर कुमार सहलोत, राजेन्द्र जैन, महावीर जैन, तारा उपाध्याय, मधु शर्मा, नैना उपाध्याय, किशोर यादव, रजलेश जीनगर, विजय राजपूत, नूतन वेदी, गगन तलेसरा, माला छतवानी, संगीता गोस्वामी, मधुबाला चेनानी, कामिनी कटारिया, क्षितिज राठौड़, अजय राठौड़, दिव्या सारस्वत, राजपूरी गोस्वामी, हेमंत सूर्यवंशी, पंकज आर्य, भावना जैन, सुशील वैष्णव, आराध्या, विकास स्वर्णकार, पुष्पकांत थाड़ा, किरण सालवी, अशोक सालवी सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन को ऐतिहासिक सफलता प्रदान की।
