युडीए ने पट्टों के 100 से अधिक आवेदनों का किया निस्तारण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 15 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार चल रहे शहरी सेवा शिविर – 2026 के तहत उदयपुर विकास प्राधिकरण में शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें आमजन की ओर से प्राप्त आवेदनों का हाथों हाथ निस्तारण किया जा रहा है। सोमवार को उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने शिविर स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने आमजन को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। युडीए सचिव हेमेंद्र नागर ने बताया कि शिविर में पट्टे के 108, फ्री होल्ड पट्टे के 9, भवन मानचित्र के लिए 6, नाम हस्तांतरण के 53, आवंटन पत्र के 44 तथा स्ट्रीट लाइट एवं अन्य के 113 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर में जोन उपायुक्त सुरेंद्र बी पाटीदार, रमेश बहेडिया, भूमि अवाप्ति अधिकारी शैलेष खैरवा, तहसीलदार रणजीतसिंह बिट्ठू, अभिनव शर्मा, वरिष्ठ नगर नियोजक, सहायक नगर नियोजक आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!