अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी  सुखाड़िया विश्वविद्यालय में हुआ अभ्यास

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर. जिला प्रशासन, आयुष विभाग एवं ओसवाल सभा के निर्देशन में ओसवाल युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की पूर्व तैयारी के अंतर्गत 50 दिवसीय काउंटडाउन योग पूर्व अभ्यास कार्यक्रम आज सुखाड़िया यूनिवर्सिटी कैंपस में संपन्न हुआ।
 इस कार्यक्रम में योग एवं प्राकृतिक महाविद्यालय, पतंजलि योग समिति, स्वास्थ्य सेतु विप्र फाउंडेशन, सुकृपा फाउंडेशन, आरोग्य विहार धाम, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर, एवं अन्य स्वयंसेवी संगठन अपनी सहभागिता दर्ज करवा रहे हैं।
ओसवाल युवक परिषद के अध्यक्ष भूपेश खमेसरा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला उदयपुर के समन्वयक एवं सहायक नोडल अधिकारी शोभा लाल  ने सभी योग एवं स्वास्थ्य प्रेमियों  का स्वागत एवं परिचय कराते हुए शंखनाद के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसमें योग का अभ्यास कराने के लिए देवाराम राजपुरोहित एवं देवेंद्र सेन, हेमंत जी ने प्रोटोकॉल के तहत योग अभ्यास करवाया। सर्वे संतु योग मेडिटेशन एवं प्राणायाम ध्यान के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम को शांति मंत्र के साथ समाप्त किया गया।
इसमें मुख्य रूप से ओसवाल सभा के अध्यक्ष प्रकाश जी कोठारी के साथ नोडल टीम के भानु कुमार जी, मॉर्निंग योगा क्लब अध्यक्ष गोपाल  प्रजापति,के के शर्मा एवं उनकी टीम, नरेंद्र सनाढ्य की विशेष उपस्थिति रही।
14 जून से को फतहसागर की पाल पर और 15 जून को सुखाडिया समाधि पर योग अभ्यास के साथ 20 जून तक अनवरत रूप से अलग-अलग जगह पर योग किया जाएगा और विशेष रूप से विश्व योग दिवस के दिन 21 जून को फतहसागर की पाल पर विशाल रूप में संपूर्ण शहर वासियों के साथ सभी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए एवं विश्व शांति के लिए योग एवं ध्यान किया जाएगा।
मॉर्निंग युवा क्लब टीम ने सभी पधारे हुए विशिष्ट अतिथियों का ऊपर नाम पगड़ी ओढ़ा कर सम्मान किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!