सिक्किम के राज्यपाल माथुर व मंत्री संजय शर्मा का स्वागत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर, 6जून । सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर व राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा का शनिवार सायं डबोक स्थित महाराणा प्रताप विमानपत्तन पर जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में विधायक ताराचंद जैन, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, बंशीलाल खटीक, भाजपा जिला महामंत्री दिग्विजय श्रीमाली, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष भरतभानुसिंह देवड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. विजय विप्लवी, पूर्व पार्षद दिनेश गुप्ता, दीपक डांगी शामिल थे।
राज्यपाल माथुर व मंत्री शर्मा डबोक से होटल फेयरमाउंट गये,जहां वे पारिवारिक विवाह समारोह में सम्मिलित हुए। ज्ञातव्य है कि राज्यपाल माथुर ने आज के दौरे में गॉर्ड ऑफ ऑनर न देने, कारकेड सीमित रखने व स्वागत भी सीमित करने के निर्देश दिये थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!