डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेरवाड़ा के खाण्डा महुड़ा गांव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी मजबूती मिली, जब कांग्रेस एवं भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं ग्रामीणों ने भाजपा की रीति-नीति, विकासवादी सोच एवं जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी बंशीलाल कटारा, मंडल अध्यक्ष नरसिंह फनात, पूर्व उपप्रधान रमेश बरोठ, बूथ अध्यक्ष गोरधन, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामलाल डोडा एवं सरपंच चेरवाड़ा सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि खाण्डा महुड़ा क्षेत्र आज भी सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं, श्मशान भूमि, खेल मैदान जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। वर्षों तक कांग्रेस एवं अन्य दलों के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास की उपेक्षा की, जिससे आमजन और युवाओं में भारी नाराजगी है। इसी कारण उन्होंने भाजपा की विकासवादी विचारधारा पर विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा में शामिल होने वालों में सरपंच हीरालाल डोडा, छगनलाल, नारायण देवा, नवीन डोडा, संजय डोडा, कुलदीप डोडा, राकेश अहारी, गोविन्द अहारी, छगन अहारी, जीतेन्द्र डोडा, मनीष डोडा, मिथून डोडा, काना डोडा, पंकज कटारा, बलदेवजी डोडा, मणीलाल डोडा, नरेन्द्र विहात, शंकरलाल डोडा, बाबूलाल नाथु डोडा, दिनेश डोडा, रणछोड़ डोडा, रमेश डोडा, निर्मल डोडा, संजय वाशु डोडा, मुकेश डोडा, मोहन डोडा, लक्ष्मण डोडा एवं कैलाश डोडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रत्याशी बंशीलाल कटारा ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं से वे भली-भांति परिचित हैं। भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, सुरक्षा और विकास प्रदान करने का कार्य करती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करवाने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
मंडल अध्यक्ष नरसिंह फनात ने राज्य की भाजपा सरकार द्वारा सेरवाड़ा ग्राम पंचायत एवं आसपास के क्षेत्रों में करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीब, वंचित, किसान, युवा और जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से नेताओं को अवगत कराया, जिनमें कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। साथ ही खाण्डा महुड़ा सड़क मार्ग, विद्यालय खेल मैदान सहित अन्य आवश्यक विकास कार्यों की मांग भी रखी गई। भाजपा नेताओं ने इन मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाकर स्वीकृति दिलाने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा में शामिल हुए सभी नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया तथा क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
