उदयपुर, 10 दिसम्बर। मरु पर्यावरण संरक्षण संस्थान (डेको) एवं महिला पीजी महाविद्यालय जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में ”लाइफ टाइम मरु रत्न 2022” पुरस्कार से चित्तौड़गढ़ की रुडसेटी राजस्थान की नियंत्रक मधु आमेरिया को सम्मानित किया जाएगा।
मरु पर्यावरण संरक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉ एस एल हर्ष ने बताया कि सम्मान समारोह 7 जनवरी को जोधपुर के महिला पी. जी महाविद्यालय के एस.एन जोधावत ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। आमेरिया ने राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओ एवं महिलाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण दिलाकर कर उन्हें स्वरोजगार हेतु तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही विभिन्न कंपनी में नियुक्तियां भी दिलाई। इसके अलावा \ आमेरिया ने विभिन्न ट्रेडो के मास्टर प्रशिक्षकों को आरसेटी प्रशिक्षण देने हेतु नियुक्तियां दी। डॉ. हर्ष ने बताया कि इस अवसर पर लाइफटाइम पुरस्कार के अलावा 12 मरू रत्न भी दिया जायेगा।
