योग प्रणेता अदियोगी शिव की भूमि महाकालेश्वर में हुआ नौवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल सत्र का आयोजन

उदयपुर। 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 को नवल योग सेवा संस्थान, विप्र फाऊंडेशन ट्रस्ट, उदयपुर, लायन्स क्लब लेक सिटी, उदयपुर, महाकाल सार्वजनिक मन्दिर ट्रस्ट, जसकरन संस्थान, भारत मेडिकल एण्ड सर्जिकल प्रॉडक्ट्स, भारतीय लायंस परिसंघ, Academy of well being, आंचल नारी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर के नागरिकों हेतु महाकाल मन्दिर प्रांगण मे योग प्रोटोकाल शिविर आयोजित किया गया।जानकारी देते हुए नवल योग सेवा संस्थान की निदेशक योग विशेषज्ञ मीना बाबेल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत 21 जून बुधवार को उदयपुर के नागरिकों हेतु प्रातः 6:15 बजे से 7:15 बजे तक दक्ष योग प्रशिक्षकों महिमा शाकद्वीपीय , जानवी भाटिया, रीना सुराणा शुभम पुरबिया ,अंकिता जैन सीमा कुमावत , खुशी लोहार ,प्रियंका चौधरी, प्रियंका छाजेड़ ,निरथ कन्धवानी, मुकेश मेघवाल, अजय सिंह के निर्देशन में निर्धारित योग प्रोटोकॉल सत्र आयोजित किया गया।*
पूर्व महपौर चंद्र सिंह कोठारी, विप्र समाज अध्यक्ष केके शर्मा, विप्र समाज के नरेंद्र जी पालीवाल, भंवर जी चौधरी मगन जी जोशी ,केजी मूंदड़ा केवी रमेश, सुशीला मेहता अजेश जी सेठी, महावीर जी सरूपरिया,सुरेश जी तातेड ने योगाभ्यास किया ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!