उदयपुर 17 अगस्त / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ(डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय ) की ओर से गुरूवार को प्रतापनगर परिसर में प्रबंध अध्ययन विभाग व कन्या महाविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई जिसमें 98 प्रतिशत विधार्थियों की उपस्थिति रही। कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए बताया कि विद्यार्थियोें को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसका पूरी तरह से ध्यान रखा गया है। प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे परीक्षा का आयोजित की गई जिसमें एक एक घंटे के दो पेपर हुए पहला पत्र सभी का समान था जबकि दूसरा पेपर विद्यार्थी के सम्बंधित विषय का हुआ।
निरीक्षण के दौरान पीजी डीन प्रो. जीएम मेहता, रजिस्ट्रार डॉ. तरूण श्रीमाली, परीक्षा नियंत्रक डॉ. पारस जैन, डॉ. युवराज सिंह राठौड़, डॉ. भवानीपाल सिंह राठौड़ मौजूद थे।
पीएचडी प्रवेश परीक्षा सम्पन्न 98 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
