अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति
जगदीश चोक पर हुई भव्य संध्या आरती
गंगा आरती के साथ विदा हुआ सम्वत् 2082
आज (दिनांक: 19 मार्च ) आलोक संस्थान के छात्र-छात्राएं तिलक लगाकर, नीम की कोपलें, मिश्री खिलाकर देंगे नव सम्वत्सर की शुभकामनाएं
दूध तलाई पर नगर निगम उदयपुर द्वारा होंगी भव्य आतिशबाजी
उदयपुर 18 मार्च। ढोल नगाड़ो, जयघोष, नव सम्वत्सर के नारों और एकलिंग नाथ की जय के उद्घोश के साथ जब एकलिंग जी से समग्र सनातन शक्ति ज्योति कलश संस्कृति चेतना यात्रा का शुभारम्भ हुआ तो ऐसा लगा मानो स्वयं मेवाड़नाथ स्वागत करने पधारे और डमरू की गूंज से गूंजायमान हो उठा हो। अवसर था डॉ प्रदीप कुमावत के सयोजक में अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति, आलोक संस्थान, नगर निगम उदयपुर और सर्व समाज, संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित नव संवत्सर कार्यक्रम के अन्तर्गत समग्र सनातन शक्ति ज्योति कलश संस्कृति चेतना यात्रा का।
एकलिंगजी से ज्योति कलश संस्कृति चेतना यात्रा का शुभारम्भ अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय सचिव डाॅ. प्रदीप कुमावत, परम पूजनीय महंत रास बिहारी जी, महंत इंद्रदेव दास, महंत दयाराम सनेही, नरेन्द्र वैष्णव, , जूना अखाडा की ईश्वरी नन्द गिरी जी ने ज्योति प्रजवलित कर शुभारम्भ किया गया।
एकलिंगजी से प्रारम्भ हुई ज्योति कलश संस्कृति चेतना यात्रा सुखेर चोराहें पर, भुवाणा, सेलेब्रेशन माॅल, आर के सर्किल, पुला, फतेहपुरा चोराहा, सुखाड़िया सर्कल, राॅयल मोर्टस, पंचवटी, चेटक होते हुये हाथीपोल पहुँची। पूरे मार्ग में अमरख जी महादेव सरक्षक मंडल, शुभ विनायक मार्बल, एस सी मोटर्स, उदयपुर मार्बल ऐसोसिएशन, कृष्णा मोटर्स बॉडी, सहदेव मार्बल भुवाना, रत्ना गिरी विकास समिति भुवाना, राधिका महिला मण्डल, धन श्री वाटिका, समस्त भुवाना वासी, रिजन मोटर्स, सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन उदयपुर, सर्व समाज पुला, MT सोलूशन्स, माइक्रो हाई टीच सोलुशन, फतेहपुरा साइफन जनता व्यापार मंडल, डाउन टाउन होटल, आलोक सेवा हॉस्पिटल, उत्तराखंड समिति, रॉयल मोटर्स, गोस्वामी समाज, त्रिवेदी समाज, घंटाघर मोती चोहटा व्यापार संघ, सोनी समाज, भट मेवाड़ा समाज, सिंधी समाज, जगदीश व्यापार मण्डल सहित सर्व समाजो, संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह सर्व समाज, संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। हाथीपोल से मोती चोहटा, घंटाघर होते हुये जगदीश मंदिर पहुँची। जगदीश चोक पर विप्र फाउण्डेशन के तत्वाधान में भव्य संध्या आरती की गई। जगदीश मंदिर प्रांगण में सप्त ज्योतियों का समागम किया गया जो गणगौर घाट पहुँची।
गंगा आरती के साथ विदा हुआ सम्वत् 2082
इस अवसर पर अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय सचिव डाॅ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि समग्र सनातन शक्ति ज्योति कलश संस्कृति चेतना यात्रा का गणगौर घाट पहुँचने पर भव्य स्वागत, पूजन और वन्दन किया गया। गणगौर घाट पर भव्य गंगा आरती कर सम्वत् 2082 को विदा किया गया।
गणगौर घाट पर सम्बोधित करते हुये अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय सचिव डाॅ. प्रदीप कुमावत ने कहा कि आज जो समग्र सनातन शक्ति ज्योतिकलश संस्कृति चेतना यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ उससे प्रतीत होता है कि जो अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति, आलोक संस्थान ने 40 वर्षो पहले प्रयास किया उसका परिणाम अब नजर आने लगा है। लोगों में भारतीय संस्कृति के प्रति जोश देखकर ऐसा लगता है कि लोग नव संवत्सर को नये साल के रूप में मनाने लगे है।
इस अवसर पर कमलेन्द्र सिंह पवार, कृष्ण कान्त कुमावत, नरेन्द्र पालीवाल, शिव सिंह सोलंकी, भूपेंद्र सिंह भाटी, निश्चय कुमावत, प्रतीक कुमावत, जितेश कुमावत, पुनीत सुखवाल, अरविन्द जैन, नारायण सिंह सिसोदिया, शशांक टांक, जयपाल सिंह रावत, पुष्कर शर्मा, मनमोहन भटनागर, वीरेंद्र पालीवाल, कांता कुमावत, नारायण चौबीसा, ललित कुमावत, संगीता भारद्वाज, वंदना त्रिवेदी सहित गण मान्य उपस्थित थे।
आज ( 19 मार्च) आलोक संस्थान के छात्र-छात्राएं तिलक लगाकर, नीम की कोपलें, मिश्री खिलाकर देंगे नव सम्वत्सर की शुभकामनाएं
डाॅ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि आज (19 मार्च) प्रातःकाल नव सम्वत्सर की वेला में सूर्यदेव को अघ्र्य प्रदान किया जाएगा। प्रातःकाल शहर के प्रमुख चोराहों पर आलोक संस्थान के छात्र-छात्राएँ ध्यानवेश पहनकर प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक सम्पूर्ण उदयपुरवासियों को शहर के प्रमुख चोराहों पर नव सम्वत्सर की शुभकामनाएं नीम, मिश्री व काली मिर्च खिलाकर नव सम्वत्सर की शुभकामनाएँ देंगे। साथ ही ईको फ्रेण्डली हल्दी-चंदन युक्त तिलक लगाकर लोगों को नव सम्वत्सर पर पर्यावरण रक्षा का संदेश भी इस माध्यम से देंगे। प्रत्येक परिवारजनों से यह निवेदन किया जाएगा कि इस अवसर पर वे सभी अपने-अपने घरों में पाँच दीपक अवश्य जलाएँ।
आज (19 मार्च 2026 को ) सायं 6.30 बजे पाला गणेशजी से दूध तलाई तक चेतीएकम की सवारी निकाली जाएगी जो दूधतलाई पर पहुंचेगी। वहां दीपप्रवाह किये जाएंगे। नगर निगम उदयपुर के सहयोग से पूरे क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम की ओर से भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जायेगा।
