8 अक्टूबर होगी जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्यवाही

यातायात नियमों की पालना हेतु 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक हेलमेट नही लगाने वालो को दिये जायेगे 02 विकल्प
-अन्य यातायात नियमों की पालना नही करने वालो पर कार्यवाही जारी रहेगी।
उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा ने बताया किदिनांक 01.10.2022 से यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया था। जिसके परिणाम बेहद उत्साह वर्धक रहे और जनता यातायात नियमों के प्रति जागरूक हुई। अभियान के दौरान करीब 90 प्रतिशत लोगो ने हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना आदि यातायात नियमो का पालना करना शुरू कर दिया। शराब पीकर वाहन चलाने व मोबाइल पर बात करते हुये वाहन चलाने वाले लोगो में कमी आई। अभी लोग मुख्य सडको पर हेलमेट लगा रहे है। शहर की जनता द्वारा अपने प्रियजनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन का जिस तरीके से सहयोग किया गया वह अत्यंत सराहनीय रहा।
इसी अभियान के क्रम में दिनांक 05.10.2022 से 07.10.2022 तक हेलमेट नही लगाने पर दुपहिया वाहन चालाको को 02 विकल्प दिये जायेगे। दुपहिया वाहन चालक अपना चालान कटवा ले या मौके पर हेलमेट लेकर आ जाये अथवा मंगवा ले। याद रहे हेलमेट आईएसआई मार्क का होना चाहिए। मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी व सीट बेल्ट नही लगाने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। आशा है कि शेष बचे लोग भी हेलमेट पहनना शुरू कर देगे।
इसके अलावा उदयपुर पुलिस की तीसरी आंख अभय कमाण्ड एंड कन्ट्रोल सेन्टर द्वारा यातायात नियमों की पालना नही कर पुलिस से बचने के लिए गलियों व अन्य शाॅर्टकट रास्तो से निकलने वाले लोगो पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिसके तहत वाहनो के फोटो लिए जाकर चालान बनाकर संबंधित वाहन स्वामी के घर चालान भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 08.10.2022 से यातायात नियमों की पालना नही करने वालो के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी।
ओवरलोड वाहन के संबंध मेंः-
कल दिनांक 03.10.2022 को उदयपुर पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु शहर कि विभिन्न बस, आॅटो रिक्शा, जीप एवं टेक्सी यूनियनस के प्रतिनिधियों से पुलिस द्वारा एक वार्ता का आयोजन किया गया था। जिसमें नशा कर के आॅटो रिक्शा ना चलाने, ओवरलोडेड बसे, जीपे, टेक्सी आदि नही चलाने की बात पर जोर दिया गया था और सभी प्रतिनिधियों को इस संबंध में पांबद भी किया गया था। इसी के मध्यनजर मंगलवार को उदयपुर शहर में एक भी बस या जीप द्वारा ओवरलोड होकर नही चलना पाया गया। तो वही पुलिस द्वारा कुछ बसों और जीपो पर से केरियर भी हटाये गये है तो वही यूनियन के प्रतिनिधियों ने सहभागिता दिखाते हुये अपनी गाडियों पर से स्वयं ही केरियर हटाने की बात कही है। अभी यदि ओवरलोड वाहन चलते है तो उन पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!