8 दिवसीय नैतिक संस्कार शिविर प्रारम्भ

उदयपुर। श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान की ओर से आज से देेवेन्द्र धाम में आयोजित किये जा रहे 8 दिवसीय नैतिक संस्कार शिविर प्रारम्भ हुआ।
संस्थान अध्यक्ष संध्या नाहर ने बताया कि शिविर में 70 बच्चें भाग ले रहे है। शिविर का उदघाटन शशि भण्डारी द्वारा किया गया। शिविर का शुभारम्भ प्रार्थना,नवकार मंत्र एवं ध्यान से हुआ। प्रथम दिन गर्वित चौधरी ने शिविरार्थियों को योगा का प्रशिक्षण देकर इससे होने वाले फायदे बतायें।
मंत्री इन्दिरा चोर्डिया ने बताया कि इसके अतिरिक्त शिविर में धार्मिक भजन,डांस,गीत,आर्ट एण्ड क्राफ्ट की कक्षायें आयोजित की जायेगी। संरखिका लीला नाहर,मार्गदर्शिका ममता रांका,रेखा चोर्डिया व संगठन मंत्री रंजना चौहान ने बताया कि शिविर प्रातः 6 बजे से 11.30 बजे चलेगा।जिसमें 6 से 14 वर्ष तक के बच्चें भाग ले रहे है। संचालन मोनिका नाहर ने किया। अंत में कोषाध्यक्ष वनीता पामेचा ने आभार ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!