उदयपुर, 15 अगस्त। देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि उदयपुर देहात कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी द्वारा सुरजपोल स्थित उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर चौधरी ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे महापुरूषों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए देश को एक रखने तथा खुशहाल बनाने की जिम्मेदारी हम सब कांग्रेस कार्यकर्ताओ की है। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र है जिसकी नींव हमारे महान नेताओं ने रखी तथा हम भाग्यशाली है कि हमारे महान नेताओं जिन्होंने देश को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया आज उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का दायित्व हम सबको मिला है।
इस अवसर पर उदयपुर देहात कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, उदयपुर देहात कांग्रेस प्रवक्ता प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, देहात जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष मोहन लाल औदिच्य, उदयपुर देहात कांग्रेस महासचिव अब्दुल कादर खान, डॉ महेश त्रिपाठी, सेवादल के दया लाल चौधरी, दिनेश औदिच्य, मधु सालवी, शांता प्रिंस, धनपाल जैन, गोपाल सरपटा, रतन लाल पूर्बिया, पन्ना लाल मेघवाल, किशन वाधवानी, मोडी राम सेंबारा, लक्ष्मी लाल सोनी, कमलेश पटेल, हेमंत मेघवाल उपस्थित रहे।
