उदयपुर। विश्व यूनानी दिवस के मौके पर 11 फरवरी को निःशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर होटल राजदर्शन के सामने हाथीपोल में आयोजित किया गया ।
इस शिविर में 72 रोगी लाभन्वित हुए और 28 रोगियों की हिज़ामा थैरेपी (कपिंग थैरेपी) भी की गई। रविवार को दिन में 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक गर्दन में दर्द, कमर दर्द, पीठ में दर्द, कंधो में दर्द, जोड़ो में दर्द, सायटिका ओर मौसमी बीमारी आदि वाले रोगियों के लिए निःशुल्क यूनानी चिकित्सा पद्धति से उपचार, औषधियां, हिज़ामा थैरेपी ओर काढ़ा पिलाया गया।
डॉ. सना वकार और डॉ. राज़िक हुसैन ने बताया है कि यूनानी चिकित्सा पद्धति में प्रत्येक मरीज के व्यक्तिगत मिज़ाज के हिसाब से रोगों का उपचार होता है, इस पद्धति में उपचार के चार मुख्य तरीके इलाज-बिल-तदबीर (Regimental Therapy), इलाज-बिल-गिज़ा (Diet Therapy), इलाज-बिल-दवा (Pharmacotherapy), इलाज-बिल-यद (Surgery) हैं।
इस यूनानी चिकित्सा शिविर में डॉ. सना वकार, डॉ. राज़िक हुसैन, मोहम्मद अयान ओर अय्यूब खान ने शिविर में सेवाएं दी।
