शीघ्र ही आयोजित होगी तैराकी व वेटरन प्रतियोगिता
उदयपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल कलड़वास में आज 68वीं जिला स्तरीय अंडर 17-19 तैराकी प्रतियोगिता का समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ननिहाल सिंह,डीईओ एलीमेंट्री, उदयपुर स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह और समाजसेवी शक्तावत मौजूद थे।
विद्यालय के निदेशक अरुण मांडोत ने समापन की घोषणा करते हुए सभी छात्रों को बधाई दी। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के छात्र नीरज भुज ने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रधानाचार्य जयसिंह ने सभी को धन्यवाद देते हुए बधाई संदेश दिया। इस अवसर पर अरूण माण्डोत ने घोषणा की कि आने वाले एक माह में सभी पूर्व तैराकी खिलाड़ी एवं वेटरन के लिये प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में 68वीं जिला स्तरीय अंडर 17-19 तैराकी प्रतियोगिता का समापन
