वल्लभनगर ब्लॉक के 32 स्कूलों सहित जिले के 52 विद्यालयों ने कराया हिंदुस्तान स्काउट गाइड से पंजीकरण

फतहनगर। वल्लभनगर ब्लॉक के 32 स्कूलों सहित जिले के 52 विद्यालयों ने हिंदुस्तान स्काउट गाइड से पंजीकरण करवा कर स्काउट गतिविधियों का संचालन किए जाने की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया है। परीक्षा समाप्ति के बाद मई से शुरू होने वाले नए सत्र से सभी स्कूलों में स्काउट गाइड की गतिविधियां विधिवत शुरू कर दी जाएगी। हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड के जिला सचिव मदनलाल वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत राज्य की समस्त राजकीय व निजी विद्यालयों में स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों का अनिवार्य रूप से संचालन किया जाने के निर्णय के बाद हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड को राज्य सरकार के निर्देश पर निदेशक कार्यालय द्वारा आवंटित किए गए एवं

अपंजीकृत विद्यालयों तथा जिन विद्यालय में स्काउट गाइड गतिविधियां पिछले दो वर्ष से संचालित नहीं हो रही थी। उन सभी विद्यालयों को हिंदुस्तान स्काउट गाइड से पंजीकृत करने का कार्य किया जा रहा है। वर्मा ने बताया कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वल्लभनगर द्वारा प्रशिक्षित शिक्षकों को पंजीकरण कार्य के लिए ड्यूटी पर लगाए जाने के बाद उदयपुर जिला इकाई का प्रथम चरण में पंजीकरण कार्य प्रगति पर है एवं राज्य सरकार के निर्देशों के बाद वल्लभनगर ब्लॉक के दो उच्च माध्यमिक विद्यालयों, 10 उच्च प्राथमिक विद्यालयो एवं 16 प्राथमिक विद्यालयो सहित कुल 32 विद्यालयों का पंजीकरण किया जा चुका है। ठीक इसी प्रकार जिले के भिंडर ब्लॉक के दो, मावली ब्लॉक के 10,ऋषभदेव के एक,खेरवाड़ा का एक, सलूंबर के एक झाडोल के एक,फलासिया के एक एवं सराडा के एक विद्यालय सहित कुल 52 विद्यालयों का पंजीकरण किया जा चुका है। इससे पूर्व 2018 से 23 के मध्य हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड द्वारा वल्लभनगर ब्लॉक के 31 विद्यालय को पंजीकृत किया गया था जहां पर गतिविधियां संचालित हो रही थी। उक्त जानकारी देते हुए उदयपुर जिला मुख्यालय आयुक्त (जनसंपर्क) गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड सभी स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में बेहद सहायक है। स्काउट की गतिविधियां विद्यार्थियों में अनुशासन,

स्वावलंबन,संस्कार निर्माण के साथ ही निस्वार्थ भाव से समाज व राष्ट्र सेवा के भाव को जागृत करती है। मेहता ने बताया कि हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड को केंद्र सरकार द्वारा 2001 में एवं राजस्थान सरकार द्वारा 2015 में मान्यता दी गई थी । हाल ही राज्य सरकार तहत विद्यालयो में स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों को अनिवार्य रूप से संचालित किए जाने के आदेश के बाद हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड की सभी जिला इकाइयों द्वारा सक्रिय रूप से कार्य करते पंजीकरण के बाद आगामी दिनों में योजनाबद्ध तरीके से विद्यालयो में स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करेगी। साथ ही स्काउट एंड गाइड राज्य मुख्यालय के मॉड्यूल के अनुरूप शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!