नेकी की दीवार कार्यक्रम में 500 जरूरतमंद हुए लाभान्वित

फतहनगर। महावीर इंटरनेशनल फतहनगर शाखा द्वारा गुरुवार को रोडवेज बस स्टेशन पर नेकी की दीवार,खुशियों का बाजार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम टैगलाइन जो आपके पास अधिक है यहां छोड़ जाएं जो आपकी जरूरत का है यहां से ले जाएं के अनुरूप चला। संस्थान के सदस्यों एवं नगरवासियों के सहयोग से लगभग 500 से भी ज्यादा जरूरतमंद लाभान्वित हुए जिन्हें 2000 से अधिक वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य लाभार्थी सुराणा परिवार था व अन्य लाभार्थी ऋषभ सेठिया, आनंद पालीवाल, निर्भय कोठारी आदि थे। कार्यक्रम के दौरान दिनेश सुराणा, पार्षद विनोद धर्मावत, सुनील सामोता, नरेन्द्र अग्रवाल आदि का उपरना ओढ़ाकर सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मोनिका जैन, सोनल जैन, निशा खंडेलवाल, दर्शना सुराणा, प्रियंका खेरोदिया भी उपस्थित थी। संस्थान के निलेश पोखरना, नरेश मंडोवरा, शुभम चपलोत, महावीर हिंगड़, भावांशु सुराणा, आयुष तातेड, आयुष जैन, अखिलेश बाबेल, आशीष जैन, विशाल सामोता, अभिषेक भंडारी, अजय जैन उपस्थित रहे।

 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!