5 दिवसीय योग साधना शिविर आज से

उदयपुर। योग सेवा समिति उदयपुर द्वारा समिति परिसर में योग गुरू डॉ.सुन्दर लाल दक की आठवीं पुण्यतिथि पर निशुल्क पाँच दिवसीय योग साधना शिविर 8 मार्च से प्रारम्भ होगा जो 12 मार्च तक चलेगा। शिविर प्रतिदिन प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजित होगा।
समिति अध्यक्ष प्रेम दक ने बताया कि इस शिविर में सूक्ष्म क्रिया, आसन, प्राणायाम ,मुद्रा,बन्ध व ध्यान का अभ्यास स्वस्थ शरीर के लिए सही खान पान मन को शांत रखने के उपाय की जानकारी दी जाएंगी। शिविर में योगाचार्य विजय बहादुर यादव अपनी सेवायें देंगे। उन्होंने बताया 12 मार्च को ब्लड जंाच शिविर व निःशुल्क काढ़ा वितरण किया जायेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!