5 दिवसीय राजस्थान स्टेट अन्तर जिला एवं ओपन जूनियर्स लान टेनिस प्रतियोगिता आज से

उदयपुर। राजस्थान टेनिस एसोसिएशन की ओर से 5 दिवसीय राजस्थान स्टेट इन्दरसिंह बारहठ अन्तर जिला एवं ओपन जूनियर्स लान टेनिस प्रतियोगिता 12 अप्रेल से राजस्थान कृषि महाविद्यालय एवं सुखाड़िया वि.वि.के टेनिस कोर्ट पर आयोजित होगी।
जिला लाॅन टेनिस एसोसिएशन के सचिव एवं आयोजन सचिव डाॅ.दीपंाकर चक्रवर्ती ने बताया कि इस लान टेनिस प्रतियोगिता में 10,12,14,16 एवं 18 वर्ष की आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग की प्रतिस्पर्धा आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इस अन्तर जिला प्रतियोगिता हेतु लगभग 15 जिलों जयपुर,अजमेर, बीकानेर,जोधपुर,चुरू,हनुमानगढ़,पाली,जालोर, आदि टीमों की प्रविष्टियंा प्राप्त हो चुकी है। ये मुकाबले आरसीए एवं सुविवि के टेनिस कोर्ट पर आयोजित होंगे। विभिन्न स्थानों से आने वाले खिलाड़ियों ठहरने एवं खानें-पीने की व्यवस्था एसोसिएशन की ओर आरसीए महाविद्यालय के अतिथिगृह में की जायेगी। सभी वर्ग के विजेता-उप विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि से पुरूस्कृत किया जायेगा।
प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन 13 अप्रेल को प्रातः 9 बजे होगा,जिसके मुख्यअतिथि रा.क.विवि. के कुलगुरू डाॅ. प्रतापसिह विशिष्ठ अतिथि आरपीएस ब्रजेश सोनी होंगे जबकि अध्यक्षता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!