उदयपुर। शी सर्किल इंडिया, एनआईसीसी, अरुणोदय इंपैक्स ,आईटी गुरुकुल के संयुक्त तत्वाधान में द क्वीन मेकर्स अवार्ड होटल विक्टोरिया मेंशन में आयोजित हुआ।
शी सर्कल इंडिया की संस्थापक तारीका भानुप्रताप ने बताया कि यह सम्मान समारोह उन सभी पुरुषों को समर्पित था जो अपनी पत्नीयों के लिए सबसे बड़ा सपोर्ट बनकर रहे हैं चाहे वह घर परिवार हो, बच्चे संभालना हो, पत्नी का जॉब हो या व्यवसाय हो हमेशा एक आदर्श पुरुष की तरह अपनी पत्नी के हित में वह उसके सहयोग में सदैव उसके साथ बने रहे हैं। उनका मानना है कि भारतीय संस्कृति के लिए यह सभी पुरुष जो योगदान अपनी पत्नियों के जीवन में उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कर रहे हैं उन्हें यह अवार्ड मिलने से और भी प्रोत्साहन मिलेगा।
यह अपने तरीके का आयोजित होने वाला पहला सम्मान समारोह है जिसमें पतियों को अवार्ड से सम्मानित किया गया। एनआईसीसी की स्वीटी छाबड़ा ने बताया कि इस अवार्ड में विशिष्ट अतिथियों में सेंट्रल पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती अलका शर्मा, मुंबई मुल्क रेस्तरां के इश्ज्योत सूरी, यशपाल सिंह थे।
इस सम्मान समारोह को आयोजित करने का उद्देश्य उन सभी पुरुषों के प्रति आभार ज्ञापित करना है जो कहीं ना कहीं अपनी अर्धांगिनी के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम के सह संयोजक अरुणोदय इंपैक्स से पुष्पेंद्र, आई टी गुरुकुल के संतोष कालरा, स्वर्ण सिल्वर से सोनू जैन , कॉस्मोडेंट से डॉक्टर दक्षिता गगर, पिज़्ज़ा गैलरिया से रुचि जैन आदि कई गणमान्य नागरिक सम्मान समारोह में शामिल हुए।
47 पुरुष क्वीन मेकर्स अवार्ड से सम्मानित
