47 दिवसीय सिल्क प्रदर्शनी प्रारम्भ,80 स्टालों पर जनता कर रही खरीदारी

उदयपुर। श्रीकृष्णा आर्ट्स एण्ड क्राफ्ट द्वारा आज से तीसरी सिल्क ऑफ इंडिया प्रदर्शनी प्रारम्भ की गई। प्रदर्शनी में देश के विभिन्न स्थानों की 80 स्टॉलें लगायी गई।


श्रीकृष्णा आर्ट्स एण्ड क्राफ्ट के निदेशक योगेन्द्रसिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में कलकत्ता की साड़ी,आसमा सिल्क,भगालपुरी सिल्क व ड्रेस मटेरियल,मेरठ खादी के कुर्ते व शर्ट,खेकड़ा की बेडशीट,मुबंई की फैशन ज्वैलरी, मधुबनी पेन्टिंग,बनारसी सिल्क साड़ियंा,दिल्ली के कॉटन सूट, कश्मीर आर्ट,कश्मीर सिल्क, कश्मीर के ड्रायफ्रूट, राजस्थानी बांधनी साड़ी, बगरू कॉटन शर्ट,सहारनपुर का फर्नीचर,खुरजा की क्राकरी आदि की स्टॉलें लगायी गई है।
श्याम सिंह नरूका ने बताया कि प्रदर्शनी में 1000 से अधिक उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। प्रदर्शनी में बुनकरों ने भी अपने उत्पादों की स्टॉल लगायी है। प्रदर्शनी में पटोला सिल्क की 50 हजार रूपयें की साड़ी सहित सिर्फ सिल्क की ही 12 स्टॉलें लगायी गई है। प्रति वर्ष संस्था की ओर से 8 प्रदर्शनी लगायी जाती है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!