महावीर जयन्ती पर 4 दिवसीय कार्यक्रम 17 से

उदयपुर। महावीर जैन जागृति परिषद द्वारा हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित वर्द्धमान जैन स्थानवासी संस्थान में सकल जैन समाज के पदाधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई। जिसमें जयन्ती पर 4 दिवसीय कार्यक्रमों की शुरूआत चिकित्सालय में फल, एवं खाद्य सामग्री वितरण के साथ 17 अप्रेल से करने का निर्णय लिया गया।
सकल जैन समाज की महिला मण्डलों द्वारा विद्या निकेतन स्कूल सेक्टर 4 में 18 अप्रेल को भव्य सांस्कृतिक संध्या व महावीर ग्रंुप द्वारा भगवान् महावीर स्वामी पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन कराया जायेगा। 19 अप्रेल को नेमीनाथ कोलोनी सेक्टर 4 स्थित नेमिनाथ मंदिर में सकल जैन समाज महिला मण्डल द्वारा मेहन्दी व चौबीसी का कार्यक्रम एवं 20 अप्रेल को सांयकाल 6 बजे से 8 बजे तक सेक्टर 3 से सेक्टर 6 तक भव्य वाहन रैली निकाली जायेगी, साथ ही चौराया सजावट रंगोली कार्यक्रम घरों मे झण्डे लगाने व दीप प्रज्ज्वलित किया जायेगा।
बैठक में अरूण बया, डॉ. हिम्मत लाल वया, सुशील बाठिया, यशवन्त आंचलिया, विनोद भोजावत, आर.सी.मेहता, राजेन्द्र अखावत, नागदा समाज के नाथुलाल जैन, दिनेश नन्दावत, युवासघं के सदस्य लोकेन्द्र, हार्दिका, महावीर, प्रितेश जैन, सेक्टर  3 महावीर जैन समिति के अध्यक्ष आनन्दी लाल बम्बोरिया, ललित जारोली, राजेश सामर,राजेन्द्र डांगा, महिला मण्डल से वन्दना बाबेल, संगीता जारोली, चंचल मांडावत, उषा मेहता  सदस्य व पदाधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रितेश जैन द्वारा किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!